सपा सांसद नरेश अग्रवाल ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री डर के मारे पार्लियामेंट सेशन नहीं बुला रहे हैं, क्योंकि गुजरात चुनाव सिर पर है और पार्लियामेंट में जब मेंबर सच बात उठाएंगे तो गुजरात का चुनाव नरेंद्र मोदी हार जाएंगे। सपा नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने गृह राज्य में चुनाव को लेकर डर रहे हैं और 56 इंच सीना बता रहे हैं।
नरेश ने सीएम योगी पर छोड़े तीखे तंज
सपा सांसद नरेश अग्रवाल यहीं नहीं रुके, उन्होंने सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ पर जुबानी शब्दबाण छोड़ते हुए कहा कि आखिरकार आज मुख्यंत्री योगी आदित्यनाथ को जरूरत पड़ ही गई नगरपालिका के चुनाव में दौरा करने की। नरेश अग्रवाल ने तंज कसते हुए कहा कि 14 तारीख को अयोध्या से दौरा करेंगे, भगवान राम को जेब में रख कर कहेंगे कि अभी और बाजार तुम्हारे नाम की लगानी है।
तो अब BDC का चुनाव प्रचार भी करेंगे मुख्यमंत्री
मीडिया से मुखातिब होते हुए सपा सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा कि मुझे लगता है कि लगता है कि आगे से मुख्यमंत्री BDC का चुनाव प्रचार भी करने निकलेंगे। उन्होंने कहा कि योगी जी भाजपा के स्टार प्रचारक हैं। वह नगरपालिका के चुनाव प्रचार में निकल रहे हैं तो इसका मतलब साफ है कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी की स्थिति बहुत खराब है।