गोंडा

बृजभूषण बोले- नेताओं के घर भीड़ इसका मतलब सिस्टम फेल, बिहार चुनाव को लेकर बड़ा दावा, जानिए दबदबा को लेकर क्या कहा?

बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह ने सिस्टम पर सीधा हमला करते हुए कहा कि 40 साल से जनता ने उन्हें सिर पर बैठाया है। पूरे देश में किसी का इतना दबदबा नहीं। बिहार चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया।

2 min read
Nov 10, 2025
Brijbhushan
बृजभूषण शरण सिंह फोटो सोर्स पत्रिका

गोंडा में अपने आवास पर फरियादियों की बात सुनने के बाद भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जनता का असली समर्थन उसी नेता को मिलता है। जिसके साथ लोग खड़े हों। उन्होंने दावा किया कि पिछले चार दशकों से क्षेत्र की जनता ने उन्हें सिर-आँखों पर बैठाया है। पूरे देश में उनके जैसा प्रभाव किसी और नेता का नहीं है। उनका कहना था कि आज भी अगर वे किसी आम चौराहे पर खड़े हो जाएं। तो लोग खुद रुक जाते हैं।

सरकारी तंत्र पर निशाना साधते हुए बृजभूषण सिंह ने कहा कि नेताओं के घरों पर भीड़ जुटने की असल वजह शासन-प्रशासन की कमजोरी है। उनका कहना था कि वर्षों से सिस्टम सही तरीके से काम नहीं कर रहा। इसलिए साधारण कामों के लिए लोग सीधे नेताओं तक पहुंचते हैं। यदि सरकारी दफ्तर समय पर समस्याएं हल करें। तो जनता को भागदौड़ करने की जरूरत ही न पड़े।

नेताओं के घर भीड़ लोकप्रियता नहीं सिस्टम की नाकामी

उन्होंने कहा कि दाखिल-खारिज, वसीयत या जमीन मापने जैसे सामान्य प्रशासनिक कार्य बिना किसी देरी के निपटने चाहिए। जहां व्यवस्था कमजोर होती है। वहीं नेताओं का दबदबा बढ़ा हुआ दिखता है। इसे लोकप्रियता समझ लिया जाता है। जबकि यह वास्तव में सिस्टम की नाकामी है।
बृजभूषण सिंह ने अपने राजनीतिक सफर का उल्लेख करते हुए कहा कि वे छह बार सांसद रहे है। उनकी पत्नी भी एक बार संसद पहुंचीं है। उनका बेटा वर्तमान में सांसद है। एक बेटा दो बार विधायक रह चुका है। उन्होंने कहा कि लगभग 40 वर्षों से उनके परिवार का प्रभाव इस इलाके में कायम है।

बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी

बिहार चुनाव को लेकर उन्होंने बड़ा दावा करते हुए कहां कि
कि वहां एक बार फिर NDA की ही सरकार बनी दिख रही है। उन्होंने यहां तक कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो वे जुर्माना भरने को तैयार हैं।

Published on:
10 Nov 2025 04:02 pm