गोंडा

प्रेमी ने शादी से किया इंकार तो टावर पर चढ़ी युवती, पुलिस से बोली- वह मुंबई में तो उसके बाप को पकड़ कर लाओ

Gonda girl climbed tower: गोंडा के हथियागढ़ बाजार में प्रेमी द्वारा शादी से इंकार किए जाने से नाराज युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती ने पुलिस से प्रेमी और उसके पिता को बुलाने की मांग की। घंटों चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने समझाकर उसे सुरक्षित नीचे उतारा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

2 min read
May 22, 2026

गोंडा जिले के हथियागढ़ बाजार में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया। जब एक युवती प्रेम प्रसंग में धोखा मिलने से नाराज होकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती अपने प्रेमी से शादी कराने की मांग पर अड़ी रही। सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत और समझाने-बुझाने के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतारा गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

गोंडा जिले के मसकनवा-गौरा चौकी मार्ग स्थित हथियागढ़ बाजार में शुक्रवार सुबह एक युवती के मोबाइल टावर पर चढ़ने से अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि प्रेम संबंध में विवाद के चलते युवती यह कदम उठाने पर मजबूर हुई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इसकी पूरे इलाके में चर्चा शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवती ग्रामीण बैंक के पास लगे मोबाइल टावर पर करीब 20 फीट ऊपर चढ़ गई। वहीं बैठकर अपने प्रेमी को बुलाने तथा उससे शादी कराने की मांग करने लगी। राहगीरों ने जब यह दृश्य देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की पत्रिका पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें

इटावा में महिला को किया प्रताड़ित, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

पुलिस के काफी समझाने पर नीचे उतरी

सूचना मिलते ही हथियागढ़ चौकी प्रभारी शिवकुमार यादव महिला पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और स्थानीय लोगों ने काफी देर तक युवती को समझाने का प्रयास किया। कई घंटों तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद युवती किसी तरह नीचे उतरने को तैयार हुई।

तय समय सीमा पर मुंबई से नहीं लौटा, तो नाराज हुई युवती

युवती का आरोप है कि उसका बलरामपुर जिले के सादुल्लाह नगर क्षेत्र के एक युवक से पिछले तीन वर्षों से प्रेम संबंध था। दोनों परिवारों के बीच यह सहमति बनी थी कि तय समय पूरा होने के बाद दोनों की शादी कराई जाएगी। युवती का कहना है कि युवक काम के सिलसिले में मुंबई चला गया था। लेकिन तय तारीख गुजरने के बाद भी वह वापस नहीं लौटा अब फोन भी नहीं उठा रहा है।

दोनों पक्षों को पुलिस ने थाने पर बुलाया था उससे पहले टावर पर चढ़ गई

पीड़िता ने बताया कि उसने इस मामले की शिकायत पहले ही छपिया थाने में की थी। पुलिस युवक के गांव भी पहुंची थी। जहां उसके मुंबई में होने की जानकारी मिली। दोनों पक्षों को रविवार को थाने बुलाया गया था। लेकिन उससे पहले ही युवती नाराज होकर टावर पर चढ़ गई। फिलहाल पुलिस ने युवती को सुरक्षित घर भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें

नेपाल बॉर्डर पर नशे के कारोबार का भंडाफोड़, कोल्ड ड्रिंक की दुकान से कोडीन सिरप बरामद, हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
Published on:
22 May 2026 08:03 pm
Also Read
View All