गोंडा

Gonda News: टूरिस्ट बसों पर बड़ी कार्रवाई, चेकिंग में 3 बसों का चालान, संचालकों में मचा हड़कंप

Gonda News: गोंडा के करनैलगंज चौराहे पर प्रशासन और परिवहन विभाग ने ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट बसों के खिलाफ जांच अभियान चलाया। टीम ने परमिट, दस्तावेज और सुरक्षा मानकों की जांच की। अनियमितता मिलने पर तीन बसों का चालान किया गया। यात्रियों से किराये और सुविधाओं की जानकारी भी ली गई। चालकों को सड़क सुरक्षा के निर्देश दिए गए।
2 min read
• •
Sep 29, 2026
Gonda
टूरिस्ट बसों की चेकिंग करते अधिकारी फोटो सोर्स सूचना विभाग

Gonda News:गोंडा के करनैलगंज चौराहे पर मंगलवार को ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट बसों के खिलाफ परिवहन विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने अभियान चलाया। टीम ने बसों के परमिट, दस्तावेज और सुरक्षा व्यवस्था की जांच की। इस दौरान नियमों में कमी मिलने पर तीन बसों का चालान किया गया। अधिकारियों ने यात्रियों से किराये और सुविधाओं की जानकारी भी ली। यात्रियों ने निर्धारित किराया लिए जाने की बात कही।

गोंडा जिले के करनैलगंज चौराहे पर प्रशासन और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट बसों की जांच के लिए अभियान चलाया। टीम ने बसों को रोककर परमिट, जरूरी दस्तावेज, सुरक्षा व्यवस्था और यातायात नियमों के पालन की जांच की। जांच के दौरान अलग-अलग अनियमितताएं मिलने पर तीन बसों का चालान किया गया। अधिकारियों ने बस संचालकों और चालकों को निर्देश दिया कि वाहनों का संचालन सभी निर्धारित नियमों के अनुसार किया जाए। यात्रियों की सुरक्षा में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। टीम ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई की जाएगी।

टूरिस्ट बसों का चेकिंग अभियान

अधिक किराया लेने पर यात्री तत्काल करें सूचित

अभियान के दौरान अधिकारियों ने बसों में सफर कर रहे यात्रियों से भी बातचीत की। यात्रियों से पूछा गया कि उनसे कितना किराया लिया जा रहा है। यात्रा के दौरान उन्हें किस तरह की सुविधाएं मिल रही हैं। यात्रियों ने बताया कि उनसे सामान्य निर्धारित किराया ही लिया गया है। अधिकारियों ने यात्रियों से कहा कि यदि कोई बस संचालक निर्धारित किराये से अधिक पैसे मांगता है या यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी होती है। तो इसकी जानकारी तत्काल संबंधित अधिकारियों को दें।

बस में सुरक्षा के उपकरण होना अनिवार्य

बस चालकों को वाहन चलाते समय नशे का सेवन नहीं करने की हिदायत दी गई। साथ ही निर्धारित गति सीमा का पालन करने और तेज गति या खतरनाक तरीके से वाहन नहीं चलाने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि बस में सवार यात्रियों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। टीम ने बस संचालकों को यह भी निर्देश दिया कि प्रत्येक वाहन में जरूरी सुरक्षा उपकरण उपलब्ध होने चाहिए। बस में फायर एक्सटिंग्विशर, इमरजेंसी एग्जिट और फर्स्ट एड बॉक्स मानकों के अनुसार होना जरूरी है। फर्स्ट एड बॉक्स में रखी दवाओं की भी नियमित जांच करने को कहा गया।
अधिकारियों ने निर्देश दिया कि फर्स्ट एड बॉक्स में रखी दवाओं को हर तीन महीने में जांचकर जरूरत के अनुसार बदला जाए। टीम ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल विभाग की नहीं, बल्कि वाहन चालक, संचालक और यात्रियों सहित सभी की जिम्मेदारी है। प्रशासन और परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया कि यात्री वाहनों में सुरक्षा व्यवस्था बेहतर बनाने और नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए जांच और जागरूकता अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Updated on:
29 Sept 2026 05:03 pm
Published on:
29 Sept 2026 05:03 pm