गोंडा

गोंडा में ‘मोहम्मद’ लिखावट वाला बकरा बना चर्चा का विषय, लाखों की कीमत ठुकराकर मालिक करेगा कुर्बानी

Gonda Mohammad written goat: गोंडा जिले के इटियाथोक में बकरीद से पहले एक खास बकरा चर्चा का विषय बना हुआ है। बकरे के पेट पर ‘मोहम्मद’ जैसी आकृति दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। मालिक उस्मान ने लाखों की कीमत ठुकराकर इसे अल्लाह की राह में कुर्बान करने का फैसला किया है।
2 min read
May 28, 2026
मोहम्मद लिखावट वाला बकरा फोटो सोर्स पत्रिका
मोहम्मद लिखावट वाला बकरा फोटो सोर्स पत्रिका

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में बकरीद के मौके पर एक खास बकरा लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। बरबरा नस्ल के इस बकरे के पेट पर ‘मोहम्मद’ जैसी आकृति दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। यही वजह है कि दूर-दूर से लोग इसे देखने पहुंच रहे हैं। बकरे के मालिक उस्मान का कहना है कि यह उनके लिए कुदरत का खास तोहफा है। कई लोगों ने इसकी बड़ी कीमत लगाने की बात कही, लेकिन उन्होंने इसे बेचने से साफ इनकार कर दिया।

गोंडा जिले के इटियाथोक बाजार में बकरीद के त्योहार पर कुर्बानी के लिए जानवरों की खरीदारी पूरे जोरों पर है। ऐसे समय में इटियाथोक का यह बकरा इलाके में लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। बकरे के मालिक उस्मान ने बताया कि करीब 14 महीने पहले वह इसे छोटे बच्चे के रूप में घर लाए थे। परिवार ने प्यार से उसकी परवरिश की। अब यह कुर्बानी के लिए पूरी तरह तैयार हो चुका है।

कई लोगों ने बकरे की कीमत करोड़ तक बताई, लेकिन मलिक ने कहा अल्लाह की राह में खुद करेंगे कुर्बान

उस्मान के अनुसार, कुछ समय पहले लोगों की नजर बकरे के शरीर पर बनी आकृति पर पड़ी। बकरे के बाईं ओर पेट पर ‘मोहम्मद’ जैसा शब्द दिखाई देता है। इसके बाद इलाके में इसकी चर्चा तेजी से फैल गई। आसपास के गांवों और दूसरे जिलों से भी लोग इस बकरे को देखने पहुंचने लगे। स्थानीय लोगों का कहना है कि बकरीद के मौके पर इस तरह के जानवरों को लोग खास नजर से देखते हैं। कई लोगों ने बकरे की कीमत लाखों और करोड़ों तक बताई। लेकिन उस्मान ने कहा कि वह इसे बेचने के बजाय खुद अल्लाह की राह में कुर्बान करेंगे।

बकरीद के मौके पर आकर्षण का केंद्र बना बकरा

बाजार में यह बकरा लोगों के लिए कौतूहल का विषय बना हुआ है। मुस्लिम समाज के लोग भी इसे कुदरत की निशानी मानते हुए मालिक की सराहना कर रहे हैं। बकरीद के मौके पर यह अनोखा बकरा पूरे इलाके में चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

Updated on:
28 May 2026 03:38 pm
Published on:
28 May 2026 03:38 pm