गोंडा

घात लगाए बैठे युवक ने नाबालिग को दबोच लिया और फिर खेत में ले जाकर… देखें वीडियो

रेप पीड़िता ने कहा- आरोपी को मिले कड़ी सजा, गोंडा जिले के तरबगंज थाना क्षेत्र का मामला

2 min read
Nov 02, 2017
minor girl rape

गोंडा. उत्तर प्रदेश में जिस तरह से आये दिन महिलाओं और बच्चियों से दुष्कर्म की वारदातें हो रही हैं, लगता है अपराधियों के मन में कानून-व्यवस्था के प्रति खौफ खत्म हो रहा है। जिले में तरबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच के लिए गई नाबालिग लड़की संग गांव के ही एक युवक ने जबरन बलात्कार किया। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक के खिलाफ पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

मामला बुधवार सुबह का है, जब सुबह-सुबह किशोरी शौच के लिए घर से बाहर गई थी। पहले से घात लगाए बैठे गांव के ही युवक महेश ने उसे दबोच लिया और घसीट कर खेत में ले गया। महेश पर आरोप है कि उसने खेत में जबरन नाबालिग से बलात्कार किया। इसी बीच देर होने पर उसके पिता भी पहुंच गये तो महेश हाथ छुड़ा कर भाग गया। पीड़िता ने रो-रो कर अपने पिता पूरी बात बताई। आनन-फानन में पीड़िता के पिता अपनी नाबालिग बेटी को लेकर तरबगंज थाने ले गए, जहां पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस को दर्ज करनी पड़ी FIR
मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस पहले तो रिपोर्ट दर्ज करने में आनाकानी दिखा रही थी, लेकिन बाद में मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव फैल गया। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और आनन-फानन में पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पीड़िता ने कहा- आरोपी को मिले कड़ी सजा
पीड़ित बालिका ने बताया कि वह बुधवार सुबह घर से खेत में शौच के लिए गयी थी, तभी पड़ोस के महेश कुमार ने उसे पकड़ लिया और जबरन खेत में ले गया। वहां उसन मना करने के बावजूद रेप किया। पीड़िता ने कहा कि आरोपी को मामले में कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

पुलिस का बयान
इस सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक हृदेश कुमार ने बताया कि प्रकरण का रिपोर्ट दर्ज धारा 376 पास्‍को एक्‍ट के तहत दर्ज कर लिया गया है। दोनों किशोर हैं। साम्‍प्रदायिक तनाव की बात पूछने पर बताया कि यह सम्प्रदाय का मामला नहीं है।

वीडियो में देखें- पीड़िता ने कहा- मिले कड़ी सजा

Updated on:
02 Nov 2017 12:35 pm
Published on:
02 Nov 2017 12:23 pm