
Monsoon Update: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज गरज-चमक के साथ रुक-रुककर बारिश की संभावना है। आंचलिक मौसम विज्ञान नगरी लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक मो. दानिश ने बताया कि लखनऊ में शनिवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक रहने की संभावना है। इसके अलावा लखनऊ में 29 जून तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। इसी के साथ न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। गाजियाबाद में शनिवार को न्यूनतम तापमान 28 और अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहने की संभावना है। गाजियाबाद में आज झमाझम बारिश होने की संभावना है।
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक मो. दानिश के अनुसार अगले दो दिनों यानी 25-26 जून को उत्तर प्रदेश में मानसून की एंट्री हो सकती है। इस दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत पश्चिमी के कुछ जिलों में तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश होने की संभावना रहेगी।
इसके बाद 26 जून को लगभग पूरे उत्तर प्रदेश में मानसून की पूरी तरह से एक्टिव होने की संभावना जतायी गयी है। मो. दानिश ने बताया कि 24 जून से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में कमोबेश यही स्थिति रहने वाली है।
इन जिलों में दो दिन जोरदार बारिश का अलर्ट
25 और 26 जून को पश्चिम उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में बारिश की संभावना बताई जा रही है। इसके अलावा बुंदेलखंड के मिर्जापुर और सोनभद्र में भी भारी बारिश होगी। लखीमपुर खीरी, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थ नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, बहराइच, गोरखपुर, देवरिया, बलिया, गोंडा, बस्ती, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र में भी भारी बारिश का एलर्ट जारी किया गया है।
25 व 26 जून को लगभग पूरे उत्तर प्रदेश में मानसून की पूरी तरह से एक्टिव होने की संभावना जतायी गयी है। इस दौरान पूरे प्रदेश में भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है।