26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Mainpuri / Mainpuri Murder: नई नवेली दुल्हन समेत परिवार के पांच लोगों को बांके से काटा, खुद को गोली से उड़ाया, आखिर क्यों था गुस्सा?

Mainpuri Murder: नई नवेली दुल्हन समेत परिवार के पांच लोगों को बांके से काटा, खुद को गोली से उड़ाया, आखिर क्यों था गुस्सा?

Mainpuri Murder: मैनपुरी जिले के किशनी थाना क्षेत्र के गांव अरसारा गोकुलपुर में नई नवेली दुल्हन समेत परिवार के 5 सदस्यों की बांके से काटकर हत्या कर दी गई। इसके अलावा एक युवक ने खुद को गोली से उड़ा लिया। माना जा रहा है कि सभी हत्याएं उसी ने की हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मैनपुरी

•

image

Vishnu Bajpai

•

Updated: 24 Jun 2023, 8:48 AM IST

Youth shoots himself after Murder 5 family members in Mainpuri

मैनपुरी में एक ही परिवार में छह लोगों की हत्या के बाद मौके पर जमा भीड़।

Mainpuri Murder: मैनपुरी जिले के किशनी थाना क्षेत्र के गांव अरसारा गोकुलपुर में नई नवेली दुल्हन समेत परिवार के 5 सदस्यों की बांके से काटकर हत्या कर दी गई। इसके अलावा एक युवक ने खुद को गोली से उड़ा लिया। माना जा रहा है कि सभी हत्याएं उसी ने की हैं। 6 लोगों की मौत की खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। घटनास्थल पर इधर-उधर शव बिखरे हुए मिले। बताया जा रहा है कि 1 दिन पहले ही हत्यारोपी के छोटे भाई की बारात दुल्हन लेकर लौटकर आई थी। आरोपी ने भाई की हत्या करने के बाद दुल्हन को भी बांके से काट डाला।

घटना ग्राम अरसारा की है। पुलिस के अनुसार, गांव के निवासी 30 वर्षीय शिववीर पुत्र सुभाष यादव ने देर रात इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस की दी जानकारी के मुताबिक बताया गया है शिववीर के छोटे भाई 23 वर्षीय सोनू यादव की बारात इटावा से गंगापुरा गई थी। शुक्रवार को ही बारात वापस लौट कर आई थी।

यह भी पढ़ें: यूपी के अलग-अलग जिलों में मानसून पहुंचने की तारीख घोषित, 5 दिन लगातार होगी बारिश

इसके बाद किसी बात को लेकर शुक्रवार की रात शिववीर ने एक-एक कर 5 लोगों की हत्या कर दी। उसने छोटे भाई सोनू, उसकी पत्नी के अलावा छोटे भाई अभिषेक, बहनोई सौरव पुत्र रामकृष्ण यादव निवासी हवेलिया थाना किशनी, फिरोजाबाद से आए दोस्त दीपक की काटकर हत्या कर दी।

आरोपी ने अपनी पत्नी डोली और मामी को भी काट दिया दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। इस हत्याकांड को अंजाम देने के बाद शिववीर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा है। पुलिस का कहना है कि अभी हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। कहा जा रहा है कि गंभीर रूप से घायल दो महिलाओं के बयान देने की हालत में आने पर कुछ जानकारी मिल पाएगी। इसके अलावा पुलिस अन्य लोगों से पूछताछ में जुट गई है।

यह भी पढ़ें: यूपी के 15 जिलों में एक साथ होगी मानसून की जोरदार एंट्री, 48 घंटे प्री-मानसूनी बारिश का अलर्ट