इन जिलों में दो दिन जोरदार बारिश का अलर्ट
24 और 25 जून को पश्चिम उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में बारिश की संभावना बताई जा रही है। इसके अलावा बुंदेलखंड के मिर्जापुर और सोनभद्र में भी हल्की बारिश होगी। लखीमपुर खीरी, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थ नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, बहराइच, गोरखपुर, देवरिया, बलिया, गोंडा, बस्ती, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र में भी भारी बारिश का एलर्ट जारी किया गया है। 25 व 26 जून को लगभग पूरे उत्तर प्रदेश में मानसून की पूरी तरह से एक्टिव होने की संभावना जतायी गयी है। पश्चिम उत्तर प्रदेश और मध्य यूपी में लखनऊ, अयोध्या, बारबंकी, उन्नाव, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, रायबरेली जिलों को छोड़कर पूरे प्रदेश में भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है।