अब करते हैं मानसून की बात
आंचलिक विज्ञान नगरी लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक मो. दानिश ने बताया कि उत्तर प्रदेश में पूरब के रास्ते 26 जून को मानसून की एंट्री हो सकती है। इसके साथ ही मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक 24 जून को बरेली, झांसी, 25 जून को मैनपुरी और 27 जून को आगरा, बिजनौर में मानसून की बारिश होगी।