Shyamlal Pal Statement: गोंडा में सपा के कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने राम मंदिर दान प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। उन्होंने अखिलेश यादव के परिवार पर हो रहे राजनीतिक हमलों, महिलाओं की सुरक्षा, डीजल आपूर्ति विवाद और 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कई बड़े बयान दिए।

गोंडा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज यादव ने एक दिवसीय दौरे के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की। बैठक में उन्होंने अयोध्या के श्रीराम मंदिर के दान को लेकर कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठाते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए तथा कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारियों में जुटने की अपील की।
गोंडा में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज यादव ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने पर जोर दिया और कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क बढ़ाने का आह्वान किया। बैठक के दौरान मनोज यादव ने अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर के दान और चढ़ावे से जुड़े कथित विवादों का जिक्र करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यदि धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए धन के उपयोग को लेकर सवाल उठ रहे हैं। तो इसकी पारदर्शी जांच होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता के भरोसे और आस्था से जुड़े मामलों में पूरी ईमानदारी बरती जानी चाहिए।
सपा नेता ने कहा कि सरकार जनता के लिए बनने वाली सड़कों, अस्पतालों, स्कूलों और अन्य विकास कार्यों को लेकर भी जवाबदेह है। उन्होंने कहा कि आम लोगों के हितों से जुड़े मुद्दों पर सवाल पूछना लोकतंत्र का हिस्सा है। विपक्ष की जिम्मेदारी भी है।
अपने संबोधन में उन्होंने 'दुष्टों के संहार' का उल्लेख करते हुए स्पष्ट किया कि उनका आशय किसी भी प्रकार की हिंसा से नहीं है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता मतदान के जरिए ऐसे लोगों को सत्ता से बाहर कर सकती है। जो जनहित और नैतिक मूल्यों के अनुरूप काम नहीं करते। मनोज यादव ने गोंडा और आसपास के क्षेत्र की धार्मिक एवं ऐतिहासिक पहचान का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र भगवान श्रीराम से जुड़ी सांस्कृतिक विरासत के करीब है। यहां के लोगों की धार्मिक आस्था विशेष महत्व रखती है।
उन्होंने एक प्रसंग साझा करते हुए कहा कि भगवान श्रीराम से जुड़े संदेश को जनता तक पहुंचाने की प्रेरणा उन्हें मिली है। साथ ही उन्होंने राजमाता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन और उनके आदर्शों का जिक्र करते हुए ईमानदारी, सेवा और नैतिक मूल्यों को अपनाने की बात कही। बैठक के अंत में उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने तथा आगामी चुनावों के लिए पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया।