गोंडा

दर्दनाक सड़क हादसे में तीन की मौत, 20 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी बाइक और फिर… देखें वीडियो

गोंडा जिले के तरबगंज थाना क्षेत्र का मामला, मृतकों में एक सैनिक भी शामिल... गांव में मचा कोहराम
2 min read
Feb 25, 2018
road accident gonda

गोण्‍डा. रविवार सुबह सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक सैनिक भी शामिल है। हादसा उस वक्त हुआ जब बाइक अनियंत्रित होकर संकरी पुलिया से टकराकर 20 फीट नीचे गहरे गड्ढे में जा गिरी। दो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। बाइक सवार तीनों मृतक रिश्तेदारी के घर शादी में सम्मिलित होकर बाराबंकी जा रहे थे। सूचना पाकर उमरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

मामला गोंडा जिले के तरबगंज थाना क्षेत्र का है। ग्राम पंचायत नारायणपुर निवासी रानू सिंह की शादी में सम्मिलित होने के लिए गोंडा निवासी पुनीत सिंह पुत्र महेश सिंह व बहराइच जनपद के नवाबगंज निवासी अंकित सिंह शादी समारोह में सम्मिलित होने के आये थे। शादी समारोह संपन्न होने के दूसरे दिन यहीं के निवासी शमशेर सिंह के पुत्र आलोक सिंह जो कि सैनिक हैं, तीनों लोग एक ही मोटरसाइकिल से रविवार की सुबह तीन बजे अपने बुआ के घर एक फंक्शन में सम्मिलित होने के लिए बाराबंकी के लिए निकले थे। घर से 15 किलोमीटर दूर बेलसर करनैलगंज मार्ग पर स्थित सिंसई चौराहा के पास एक सकरी पुलिया में टकरा कर तीनों लोग मोटरसाइकिल सहित सड़क से नीचे गिर गए। घटनास्थल पर गोंडा निवासी पुनीत सिंह (17 वर्ष) बहराइच निवासी अंकित सिंह (18 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आलोक सिंह को गंभीर चोटें आईं। बेहोशी की हालत में स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां से उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। लेकिन लखनऊ ले जाते समय रास्‍ते में मौत हो गयी।

खुशी मातम में हुई तब्‍दील
नारायणपुर में रानू सिंह के घर आज एट होम की तैयारी चल रही थी। एट होम में शामिल होने की चाहत की वजह से तीनों लोग सुबह 3:00 बजे घर से बाराबंकी के लिये निकले थे। बाराबंकी में बुआ के यहां शादी समारोह के फंक्शन में दिन में ही शामिल होकर शाम को जल्दी वापस आकर नारायणपुर रानू सिंह के यहां एट होम में शामिल होना चाहते थे। लेकिन होनी को कौन टाल सकता है।

लोगों ने किया रास्‍ता जाम
पुलिया सकरी होने से दुर्घटना को मान रहे सैकड़ों लोगों ने मुख्‍य सड़क मार्ग को जाम कर पुलिया चौड़ी करने की मांग करने लगे। बाद में परगनाधिकारी और पुलिस विभाग के आने पर रास्‍ता खुलवाया गया।

देखें वीडियो...

Updated on:
25 Feb 2018 04:16 pm
Published on:
25 Feb 2018 03:53 pm