गोंडा

UP Politics: क्या उद्धव ठाकरे भाजपा से मिलाएंगे हाथ? बृजभूषण सिंह ने किया नेचुरल गठबंधन का जिक्र

UP Politics: भाजपा नेता बृजभूषण सिंह ने भाजपा और उद्धव ठाकरे के गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है। इसके अलावा उन्होंने सनातन बोर्ड गठन का भी जिक्र किया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Oct 2024, 11:30 AM IST
Brij Bhushan Sharan Singh
Brij Bhushan Sharan Singh

UP Politics: भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजभूषण शरण सिंह ने शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) प्रमुख उद्धव ठाकरे को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे को आज या भविष्य में भाजपा के साथ ही आना पड़ेगा, क्योंकि भाजपा के साथ उनका नेचुरल गठबंधन रहा है। मैं अपनी तरफ से उनको कोई ऑफर नहीं दे रहा हूं। लेकिन, निजी तौर पर मेरा ऐसा मानना है।

‘केजरीवाल ने झूठ बोलने का नया मिसाल कायम किया’

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर हुए हमले को लेकर बृजभूषण सिंह ने कहा कि वो बहुत बड़ा ड्रामेबाज है। उन्होंने खुद अपने ऊपर हमला करवाया होगा। केजरीवाल ने झूठ बोलने का नया मिसाल कायम किया है। उन्होंने पहलवानों पर निशाना साधते हुए कहा कि नेशनल कुश्ती और जूनियर कुश्ती रोकी जा रही है। यह सब पहलवानों की ही करतूत है। ये पहलवान नायक नहीं खलनायक हैं।

‘सनातन बोर्ड का गठन करने में कोई दिक्कत नहीं’

प्रख्यात कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने सनातन बोर्ड गठन की बात कही है। जिसको लेकर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि मैं उनसे बात करूंगा। मुझे नहीं लगता कि उनकी मांग नजायज है। सनातन बोर्ड का गठन करने में कोई दिक्कत नहीं है।

प्रदूषण पर बोले भाजपा नेता

उन्होंने दिल्ली में हो रहे प्रदूषण को लेकर कहा कि मुझे लगता है कि जनता को जागरूक करने की जरूरत है। साथ ही कठोर कदम उठाए जाने की जरूरत है। चाहे यूपी के किसान पराली जला रहे हो या पंजाब के किसान जला रहे हो। इस पर कठोर कदम उठाने की जरूरत है। यह बहुत गंभीर समस्या है।