गोंडा

गोंडा CHC में महिला की मौत के बाद हंगामा, डॉक्टर को थप्पड़ मारने का आरोप…एक घंटे तक बंद रहीं सेवाएं मुकदमा दर्ज

गोंडा जिले के कटरा बाजार CHC में इलाज के दौरान महिला की मौत के बाद हंगामा हो गया। डॉक्टर को थप्पड़ मारने का आरोप लगा। विवाद के बाद ओपीडी और इमरजेंसी सेवाएं करीब एक घंटे तक बंद रहीं। आरोपी पर मुकदमा दर्ज।

2 min read
Mar 13, 2026
घटना के बाद निरीक्षण करती एसडीएम करनैलगंज और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी फोटो सोर्स पत्रिका

गोंडा जिले के कटरा बाजार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान एक बुजुर्ग महिला की मौत के बाद हंगामा हो गया। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान डॉक्टर से मारपीट की भी घटना सामने आई है। विवाद के बाद चिकित्सकों ने कुछ समय के लिए ओपीडी और इमरजेंसी सेवाएं बंद कर दीं। जिससे मरीजों को परेशानी हुई।

गोंडा जिले के कटरा बाजार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार सुबह उस समय तनाव की स्थिति बन गई। जब इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। मामले ने तब और तूल पकड़ लिया। जब चिकित्सक के साथ अभद्रता और मारपीट की घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार बनगांव के कटहवा गांव की रहने वाले महफूज ने बताया कि उनकी नानी नईका, जो चैपुरवा गांव की रहने वाली थीं। शुक्रवार सुबह अचानक बीमार हो गईं। उनकी मां हसीना, जो आशा कार्यकर्ता हैं। उन्हें इलाज के लिए कटरा बाजार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचीं। परिजनों का आरोप है कि वहां मौजूद डॉक्टर ने समय पर सही इलाज नहीं किया। जिससे उनकी नानी की मौत हो गई। दूसरी ओर चिकित्सक डॉ. अरुण सिंह का कहना है कि मरीज पहले से ही गंभीर बीमारियों से जूझ रही थी। उन्हें टीबी और सांस से जुड़ी गंभीर समस्या थी। उनका रक्तचाप भी काफी ज्यादा था। स्थिति गंभीर देखते हुए मरीज को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था।

ये भी पढ़ें

शादी की तैयारी के बीच छा गया मातम: सब्जी लेने निकले युवकों की एसयूवी को डंपर ने मारी टक्कर, एक की मौत, चार घायल

आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

इसी दौरान चरेरा गांव के रहने वाले नरेंद्र अस्पताल पहुंच गए। और डॉक्टर से बहस करने लगे। आरोप है कि उन्होंने डॉक्टर के काम में दखल देते हुए मारपीट कर दी। बीच-बचाव करने आए अस्पताल के अन्य कर्मचारियों को भी चोटें आईं। घटना के बाद डॉक्टरों ने विरोध में कुछ समय के लिए ओपीडी और आपातकालीन सेवाएं बंद कर दीं। जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अस्पताल की अधीक्षक डॉ. इंदू सिंह राणा ने इस मामले में थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने आरोपी नरेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Updated on:
13 Mar 2026 05:49 pm
Published on:
13 Mar 2026 05:47 pm
Also Read
View All

अगली खबर