गोरखपुर

मॉर्निंग वॉक पर निकले पूर्व पार्षद की गोली मारकर हत्या, पहले सिर में मारे गोली फिर चाकुओं से गोदा…इलाक़े में सनसनी

गोरखपुर में मंगलवार को अलसुबह ही गोलियां तड़तड़ाईं हैं। हौसला बुलंद अपराधियों ने शहर के बरगदवा इलाके में मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर और चौहान समाज के प्रदेश स्तरीय नेता राजकुमार चौहान की गोली मारकर हत्या कर दी। इलाके में वारदात के बाद सनसनी फैल गई।

2 min read
Mar 17, 2026
फोटो सोर्स: पत्रिका, पूर्व पार्षद की बेरहमी से हत्या

गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र के बरगदवा में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब मार्निंग वॉक पर निकले पूर्व पार्षद राजकुमार चौहान की बदमाशों ने बेरहमी से हत्या कर दी।

ये भी पढ़ें

अस्पताल के वार्ड में घुसे बदमाश… बेड पर लेटे मरीज के सिर में सटाकर मारी गोली मचा हड़कम्प, ये वजह आई सामने

बेखौफ हमलावार पूर्व पार्षद की मौत होने तक मौजूद रहे

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, करीब चार हमलावरों ने उन्हें घेर लिया। पहले उनके सिर में गोली मारी गई, इसके बाद सीने में चाकू से कई वार किए गए। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद राजकुमार चौहान कुछ दूर तक जान बचाने के लिए भागे, लेकिन बदमाशों ने पीछा कर दोबारा हमला कर दिया।बताया जा रहा है कि हमलावर कुछ देर तक मौके पर ही बैठे रहे और उनकी मौत की पुष्टि होने के बाद फरार हो गए।

मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे परिजन

यह भी जानकारी सामने आई है कि बदमाश अपनी गाड़ी कुछ दूरी पर खड़ी कर पैदल ही वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस को नाकेबंदी, भारी फोर्स तैनात

सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाकेबंदी की, गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एसएसपी डॉ. कौस्तुभ और अन्य पुलिस अधिकारी फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है और हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

क्षेत्र में दहशत, परिजनों में कोहराम

चिलुआताल थानाक्षेत्र के बरगदवा इलाके के रहने वाले जंगी चौहान के राजकुमार इकलौते बेटे थे। उनकी चार बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। राजकुमार की 18 साल पहले शादी हुई थी। उनके दो बेटियां और एक बेटा है। इस वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है, जबकि परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

अखिलेश यादव ने हत्या पर कसा तंज

हत्या की इस जघन्य वारदात पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने X पर पोस्ट किया है कि उप्र में लॉ एंड आर्डर को ही गोली मार दी गयी है। अब भाजपाई ‘आस्तीनी अपराधी’ ही भाजपा सरकार का एनकाउंटर कर रहे हैं, जिन्हें भाजपाइयों ने भूमिगत तरीक़े से पाला-पोसा है। गोरखपुर में दिनदहाड़े हुआ ये हत्याकांड बता रहा है कि बेख़ौफ़ अपराधियों को किसका प्रश्रय प्राप्त है। जनता समझदार है।

ये भी पढ़ें

Kanpur News: मेट्रो स्टेशन के पास हुआ हादसा, बैग में मिली डायरी से फर्रुखाबाद कनेक्शन, पुलिस पहचान में जुटी
Updated on:
17 Mar 2026 06:08 pm
Published on:
17 Mar 2026 10:21 am
Also Read
View All
गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य की लोकायुक्त जांच शुरू, शिकायतकर्ता ने लगाए हैं गंभीर आरोप

गोरखपुर में हॉस्पिटल पर किडनी निकालने का आरोप, परिजनों का जमकर हंगामा…बोले, सिर में चोट फिर पेट का आपरेशन क्यों ?

आम लोगों की जेब पर मार, चाय-नाश्ता भी होगा महंगा! यूपी में कमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमत में बड़ी उछाल, 993 रुपये की बढ़ोतरी

गोरखपुर में एक स्कूल के 12वीं के 150 बच्चे फेल, स्कूल भी जिम्मेदारी से झाड़ा पल्ला,जानिए पूरा मामला

बचा लो मां…मैने जहर खा लिया है, शादी के दो दिन बाद ही दूल्हे ने किया सुसाइड…मेंहदी लगे हाथों से दुल्हन ने तोड़ी चूड़ियां