गोरखपुर

दिनदहाड़े पुलिस की वर्दी पहन 9.50 लाख की टप्पेबाजी, ज्वेलर्स का कैश जमा करने जा रहे कर्मचारी को बनाया निशाना

गोरखपुर में शुक्रवार सुबह व्यस्ततम घंटाघर में टप्पेबाजी की बड़ी घटना हो गई है। यहां पुलिस की वर्दी में एक ज्वेलर्स के कर्मचारी को धमका कर 9.50 लाख लूटने की घटना हुई है।

2 min read
Jan 30, 2026
फोटो सोर्स: पत्रिका, पुलिस की वर्दी में टप्पेबाजी

गोरखपुर शहर के राजघाट थानाक्षेत्र के बड़े बाजार घंटाघर में शुक्रवार की सुबह दिनदहाड़े 9.50 लाख की टप्पेबाजी की घटना सामने आई। घंटाघर में स्थित 'आरसी आर्नामेंट' के मालिक बलिराम जायसवाल के कर्मचारी से एक अज्ञात जालसाज ने पुलिसिया धौंस दिखाकर 9.50 लाख रुपये से भरा बैग ले लिया और GST कागज लाने को कहा।

इसके बाद जैसे ही कर्मचारी दुकान पर कागज लेने गया। जालसाज वहां से भाग निकला। घटना की सूचना पर राजघाट थाने की पुलिस पहुंची। दुकान के सीसीटीवी कैमरे देखकर आरोपी की पहचान की जा रही है।

ये भी पढ़ें

Sambhal Violence: 22 पुलिस अफसरों पर FIR आदेश को यूपी सरकार ने हाईकोर्ट में दी चुनौती, सीओ अनुज चौधरी भी घेरे में

ज्वैलर्स का 9.50 लाख बैंक में जमा कराने का रहा था कर्मचारी

जानकारी के मुताबिक बलिराम जायसवाल, निवासी पीपीगंज थाना की घंटाघर में ज्वेलरी की दुकान है। शुक्रवार सुबह करीब 11:15 बजे उनका कर्मचारी संजय पाल 9.50 लाख नकद लेकर गीता प्रेस रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक में जमा करने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में ही पुलिस की वर्दी वाली पैंट और जैकेट पहने एक अनजान व्यक्ति ने उसे रोक लिया।

पुलिस की वर्दी में जालसाज से रुपयों से भरा बैग छीन लिया

जालसाज ने कर्मचारी को डराते हुए बैग छीन लिया और कहा कि यह माल कहां लेकर जा रहे हो, GST का कागज दिखाओ। इस पर कर्मचारी ने बोला कि कागज दुकान के मालिक के पास है, जालसाज ने दुकान से कागज लाने को बोला। कर्मचारी तुरंत दुकान वापस लौटा और मालिक को पूरी बात बताई। जब तक व्यापारी और अन्य लोग मौके पर पहुंचे, आरोपी वहां से भाग निकला था।

पीड़ित व्यापारी ने पुलिस अधिकारियों से लगाई गुहार

पीड़ित व्यापारी ने कोतवाली थाना में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित व्यापारी बलिराम जायसवाल ने पुलिस प्रशासन से जल्द घटना का पर्दाफाश करने की गुहार लगाई है। इस संबंध में SP सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है, रोड पर लगे कैमरों से भी लिंक जुटाए जा रहे हैं। जल्द ही उचक्के को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

ये भी पढ़ें

मच गया सियासी-धार्मिक भूचाल! स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की CM योगी को खुली चुनौती: 40 दिनों का अल्टीमेटम

Published on:
30 Jan 2026 02:51 pm
Also Read
View All
पशु तस्करों के लोनी गैंग का पर्दाफाश, वांटेड सरगना संजय गिरफ्तार…पुलिस पर हमला कर था फरार, रिश्तेदारों को शामिल कर बनाया गैंग

AI से अश्लील वीडियो बना कर करते थे ब्लेकमेल, अधेड़ ने लगाई फांसी…सुसाइड लेटर से हुआ चौंकाने वाला खुलासा

बड़हलगंज कोतवाली पहुंचे SSP, किये गहन निरीक्षण…क्राइम कंट्रोल पर लगातार एक्टिव रहने का दिये निर्देश

गोरखपुर में फिर लगा वर्दी पर दाग, दरोगा पर युवक से मारपीट और 50 हजार लेने कर आरोप…SSP से कारवाई की मांग

नवागत एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने ग्रहण किया कार्यभार…अपराध पर जीरो टॉलरेंस, जनता की समस्याओं का होगा त्वरित निस्तारण

अगली खबर