गोरखपुर

विवाह से जुड़ा मामला पहुंचा जनता दर्शन में, सीएम योगी ने दिया मंडलायुक्त को निर्देश

शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान अधिकारियों को प्राथमिकता पर निस्तारण का निर्देश दिए

less than 1 minute read
Jan 16, 2026
फोटो सोर्स: पत्रिका, जनता दर्शन में सीएम योगी

गोरखपुर के चार दिवसीय दौरे पर आए सीएम योगी आदित्यनाथ अपने अतिव्यस्त दिनचर्या के बाद भी शुक्रवार सुबह जनता दर्शन कार्यक्रम में पहुंचे, बता दें कि गुरुवार को मकर संक्रांति के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में लाखों लोग गुरु गोरक्षनाथ को खिचड़ी चढ़ाने पहुंचे, सीएम ने भोर में ही गुरु गोरक्षनाथ की पूजा कर खिचड़ी चढ़ाए, इसके बाद उन्होंने नेपाल के राजा द्वारा भेजी गई खिचड़ी भी प्रसाद के रूप में चढ़ाई।

ये भी पढ़ें

2026 में सजेगा बड़ा राजनीतिक दंगल! आधे से ज्यादा नए चेहरों के साथ क्षेत्रीय और जातीय संतुलन साधेगी BJP

अधिकारी प्राथमिकता पर करें समस्याओं का निस्तारण

आज शुक्रवार की सुबह सीएम योगी दैनिक पूजा पाठ से निवृत होकर जनता दर्शन में लगभग दो सौ लोगों की समस्या सुने और अधिकारियों को निस्तारण का निर्देश दिए। कुछ लोग एक से अधिक बार वहं पहुंचे थे। सीएम ने अधिकारियों से कहा कि किसी को यहां बार-बार आने की नौबत नहीं आनी चाहिए। प्राथमिकता पर उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाए।

सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत कराएं शादी

इस दौरान सीएम वहां बैठी एक महिला के पास पहुंचे उसने बेटी के विवाह में मदद की गुहार लगाई। कमिश्नर को आवेदन पत्र सौंपते हुए सीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत बेटी की शादी कराई जाए। सीएम के सामने कई लोग अपने परिजनों के इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर भी पहुंचे थे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस्टीमेट बनवाकर आर्थिक मदद दिलाई जाए। जमीनी विवादों के भी शीघ्र निस्तारण का निर्देश अधिकारियों को दिया गया, सीएम का स्पष्ट निर्देश है कि किसी भी सूरत में भूमाफियाओं पर कारवाई में हीला हवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ये भी पढ़ें

UP Fog Alert: पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, शीतलहर और पाले से राहत, कोहरे में होगी बढ़ोतरी, जाने मौसम का अलर्ट

Published on:
16 Jan 2026 11:07 am
Also Read
View All
लिव इन पार्टनर ने ही पत्नी संग मिलकर किया था मुंबई के प्रिया की नृशंस हत्या… गला दबाया, सिर कुचला…लाश को भी किया नग्न

एम्स गोरखपुर के मेस के खाने में निकले कीड़े…मेडिकल छात्रों ने किया हंगामा, बोले…कागज मे होती है जांच

प्रेमिका के मुहल्ले में युवक ने किया सुसाइड, वीडियो में बोला…तुम्हारे शहर में दे रहा हूं जान, अब नहीं करेगा कोई परेशान

मुंबई के प्रिया की थी बरामद लाश, ब्लाइंड मर्डर का खुलासा…जानिए प्रेमी ने क्यों दी प्रिया को रोंगटे खड़े कर देने वाली मौत

दो ट्रेलरों के बीच फंसा टेम्पो, परखच्चे उड़े…दो की मौत, रेस्क्यू के दौरान क्रेन भी पलटा…घंटों मची रही अफरा तफरी

अगली खबर