गोरखपुर

यूपी में चलती ट्रेन में रेप, अहमदाबाद–गोरखपुर एक्सप्रेस में सीट दिलाने का झांसा देकर TTE ने युवती से किया रेप

अहमदाबाद से गोरखपुर आ रही एक्सप्रेस ट्रेन में TTE ने एक छात्रा से रेप की घटना को अंजाम दिया है। छात्रा के डायल 112 पर कॉल करने के बाद आरोपी देवरिया स्टेशन पर उतरकर फरार हो गया।

2 min read
Feb 17, 2026
फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, चलती ट्रेन में रेप

अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस से रविवार की रात गोरखपुर आ रही लड़की ने ट्रेन में तैनात एक TTE पर इंदारा और देवरिया रेप का आरोप लगाकर हड़कंप मचा दिया। लड़की ने कहा कि वह NCC के C सर्टिफिकेट का एग्जाम देने मऊ गई थी। वापस गोरखपुर लौटते समय भीड़ ज्यादा होने के कारण टिकट नहीं ले सकी और AC कोच में चढ़ गई।

ये भी पढ़ें

निकाह करो वरना जान दे दूंगी: प्रेमी की चौखट पर पहुंची प्रेमिका, इनकार सुना तो खा लिया जहर

सीट दिलाने के नाम पर केबिन में ले जाकर किया रेप

लड़की ने बताया कि तभी TTE आये और सीट दिलाने के नाम पर केबिन में ले गये, इस दौरान धमकी देते हुए उन्होंने कहा कि बेटिकट यात्रा करना जुर्म है और कारवाई होगी, इसका भय दिखाकर अंदर से दरवाजा बंद कर रेप किये।

इसके बाद लड़की ने डायल-112 पर सूचना दी, इस बीच आरोपी TTE देवरिया में ट्रेन से उतरकर फरार हो गया। गोरखपुर पहुंचने पर लड़की ने GRP थाने में रेप का केस दर्ज कराया। जिसे देवरिया ट्रांसफर कर दिया गया है। आरोपी की तलाश में GRP टीम छापेमारी कर रही है।

NCC, C-सर्टिफिकेट की परीक्षा देकर मऊ से गोरखपुर लौट रही थी

जानकारी के मुताबिक पीड़ित लड़की मऊ जिले की रहने वाली है। वह गोरखपुर में किराए पर रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है। वह NCC के C-सर्टिफिकेट की परीक्षा देने मऊ गई थी।

परीक्षा के बाद वहां से लौट रही थी। स्टेशन पर ज्यादा भीड़ होने के कारण वह टिकट नहीं ले सकी। ट्रेन में चढ़ने के बाद वह AC कोच में खड़ी थी। इसी दौरान TTE राहुल कुमार ने उससे पूछताछ की।

पढ़ाई, लिखाई की बात कर TTE ने बढ़ाई घनिष्ठता

बातचीत में TTE ने उसका परिचय पूछा और परीक्षा से संबंधित जानकारी लिया, फिर धीरे धीरे पढ़ाई की बात करते हुए उससे घनिष्ठता बढ़ा लिया। टिकट भी बनाने का भरोसा दिलाते हुए उसे AC फर्स्ट श्रेणी के कोच में अपने केबिन में ले गया।

युवती का आरोप है कि केबिन में बैठाने के बाद टीटीई ने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। धीरे धीरे वह बातचीत करते हुए मेरे साथ रेप का प्रयास करने लगा।

आरोपी TTE देवरिया स्टेशन से फरार, पीड़िता ने दर्ज कराया मुकदमा

पीड़ित बोली कि जब वह विरोध की तो आरोपी ने बिना टिकट यात्रा का मामला बनाकर कार्रवाई करने की धमकी दी। पीड़िता ने शोर मचाया और डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। जैसे ही मामला सामने आया।

आरोपी टीटीई देवरिया स्टेशन पर ट्रेन से उतरकर फरार हो गया।ट्रेन के गोरखपुर पहुंचने के बाद लड़की ने जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामला बाद में देवरिया ट्रांसफर कर दिया गया, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

SP रेलवे लक्ष्मीनिवास मिश्र ने बताया कि आरोपी टीटीई, जो बिहार का रहने वाला है, उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। रेलवे अधिकारियों को भी इस मामले की जानकारी दे दी गई है।

ये भी पढ़ें

कोर्ट परिसर में हाई सिक्योरिटी अलर्ट… एसपी सिटी ने डॉग स्क्वायड, बम निरोधक दस्ता और पीएसी के साथ चप्पे-चप्पे की ली तलाशी

Published on:
17 Feb 2026 07:37 pm
Also Read
View All

अगली खबर