गोरखपुर

गोरखपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, रोड जाम कर भीड़ का हंगामा, घटनास्थल पर पहुँचे SSP

गोरखपुर के चिलुवाताल थानाक्षेत्र 20 वर्षीय युवक अरुण की गोली मारकर हत्या कर दी है है। हत्या की वारदात के समय किसी बात को लेकर मृतक का दोस्तों के साथ विवाद हुआ और यह घटना हो गई।

2 min read
Feb 15, 2026
फोटो सोर्स: पत्रिका, गोली मारकर युवक की हत्या

गोरखपुर में रविवार की शाम दोस्तों के आपसी विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हत्या की यह वारदात चिलुआताल थानाक्षेत्र के तेनुहिया गांव में हुई है।

युवक की पहचान अरुण निषाद के रूप में हुई है। सूत्रों के मुताबिक हमलावरों ने युवक को पहले घर से बुलाया और किसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि उसे मैदान में ले जाकर गोली मार दी।

ये भी पढ़ें

यूपी में बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित कोडीन सिरप बरामद, तस्करों के गैंग का खुलासा…पुलिस और SSB की बड़ी कामयाबी

गोली लगते ही जमीन पर गिरा अरुण, भीड़ का हंगामा

गोली लगते ही अरुण जमीन पर गिर गया। घायल हालत में उसको मेडिकल कालेज ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर के बाद गुस्साए परिजन और ग्रामीण मेडिकल कालेज पुलिस चौकी के सामने गोरखपुर-महराजगंज रोड जाम कर दिया। इस घटना के बाद भारी फोर्स मौके पर पहुंची, आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा देकर पुलिस ने समझा बुझा कर जाम हटवाया।

मृतक के पिता की तहरीर पर दो नामजद सहित आठ के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी। घटना की सूचना के बाद SSP डॉ. कौस्तुभ मृतक के घर और मेडिकल कालेज पहुंचकर जानकारी लिये।

अरुण की हत्या के बाद घर में मचा कोहराम, खंगाला जा रहा है सीसीटीवी फुटेज

जानकारी के मुताबिक चिलुआताल थाना क्षेत्र के तेनुहिया निवासी भोला निषाद ने चिलुआताल थाने में दी गई तहरीर में बताया कि रविवार की शाम करीब चार बजे विशाल नामक युवक मेरे घर आया और मेरे बेटे अरुण को बुलाकर ले गया।

इसी बीच पुरानी रंजिश को लेकर विशाल ने अपने दोस्त देवेन्द्र व पांच-छह अन्य के युवकों साथ मिलकर अरुण की गोली मारकर हत्या कर दी।

अरुण दो भाइयों में बड़ा था, हत्या के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर हत्यारोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सीसी टीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, कुछ लोग हिरासत में लिये गये हैं।

ये भी पढ़ें

टहलने निकले पूर्व वित्तीय अफसर लापता… 48 घंटे से नहीं लगा सुराग, CCTV खंगाल रही पुलिस

Published on:
15 Feb 2026 09:08 pm
Also Read
View All

अगली खबर