गोरखपुर

यूपी में अपराधियों ने प्रधानपति को दौड़ाकर गोली मारी, क्षेत्र में तनाव

सहजनवां क्षेत्र के बनकटिया गांव में हत्या से तनाव
2 min read
• •
Updated: 23 Nov 2019, 9:29 AM IST
firing.jpg

गोरखपुर में बनकटिया गांव के प्रधान पति को सरेशाम बदमाशों ने गोलियों से भून दिया। बदमाशों की गोली से घायल प्रधानपति ने भागकर जान बचाने की कोशिश की लेकिन बदमाशों ने दौड़ाकर सिर व सीने में गोलियां उतार दी। परिजन ने गांव के ही निषाद परिवार पर हत्या का आरोप लगाया है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात है।

सहजनवां क्षेत्र के बनकटियागांव के रहने वाले रविंद्र दाढ़ी (36) की पत्नी गीता देवी गांव की प्रधान हैं। गीता का पति रविंद्र दाढ़ी ही प्रधानी करते थे। शुक्रवार को वह गांव में ही कोई पंचायत निपटाकर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि रविंद्र दाढ़ी अपने एक सहयोगी के साथ बाइक से गांव के तेलियाना टोला में किसी निर्माण कार्य का विवाद निपटाने गये थे।

प्रधानपति जब घर लौट रहे थे तो उसी वक्त दो बाइक उनके पीछे लग गई। इन दोनों बाइक पर तीन लोग सवार थे। गमछा से मुंह बांधे व हेलमेट पहने ये तीनों लोग प्रधान पति की बाइक को ओवरटेक करते हुए फाॅयरिंग शुरू कर दी। एक गोली प्रधान पति रविंद्र दाढ़ी की पीठ में लगी। गोली लगते ही प्रधानपति व उनके साथी लडखड़ा गए। बाइक छोड़ वहां से जान बचाकर भागने लगे। लेकिन बदमाशों ने दौड़ाकर प्रधानपति रविंद्र के सिर व सीने में गोलियां उतार दी। गोली लगने के बाद बदमाश भाग निकले। गांव में परिजन तक सूचना पहुंचते ही माहौल गरमा गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। गांव में एहतियातन पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। रविंद्र दाढ़ी के भाई ने गांव के ही निषाद परिवार पर हत्या का आरोप लगाया है।

Published on: