गोरखपुर

बीजेपी विधायक के लेटरपैड पर फर्जी सिग्नेचर कर करोड़ों का ठेका!

पूर्व मंत्री व कैंपियरगंज के विधायक फतेहबहादुर सिंह का लेटरपैड इस्तेमाल
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Nov 2019, 3:17 PM IST
Coaching Director, Girl, Weed, Police, FIR
Coaching Director, Girl, Weed, Police, FIR

मुख्यमंत्री के जिले में एक माननीय संग फर्जीवाड़ा का बड़ा मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि विधायक के लेटरपैड पर फर्जी सिग्नेचर कर गलत तरीके से सिफारिशी पत्र लगाकर करीब पौने पांच करोड़ का ठेका दो फर्माें ने हथिया लिया है। फर्जीवाड़े का पता लगते ही विधायक ने कैंट थाने में दो ठेकेदारों के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावजे तैयार कर जालसाजी करने का केस दर्ज कराया है। कैंट पुलिस ने मेसर्स रीना सिंह व मेसर्स अजय कंस्ट्रक्शंस के खिलाफ केस दर्ज किया है।

यह है मामला

दो ठेकेदारों पर आरोप है कि उनके द्वारा कैंपियरगंज विधायक फतेह बहादुर सिंह का लेटरपैड हासिल कर उनके फर्जी हस्ताक्षपर पर सिफारिशी पत्र तैयार किया गया। इस प्रस्ताव पर उत्तर प्रदेश समाज कल्याण निर्माण निगम ने सड़कों को स्वीकृति प्रदान कर दी। दोनों ठेकेदारों के फर्म से निगम ने एग्रीमेंट भी कर लिया।
जब निगम ने विधायक को परियोजना स्वीकृति के बारे में सूचना दिया गया तो सारा पोल खुला।
बताया जा रहा है कि कैंपियरगंज विधानसभा क्षेत्र के पंचगांवा, बरगदही, मडहा और फुलवरिया में इंटरलॉकिंग सड़क व नाली बनाने का प्रस्ताव निगम ने स्वीकृत किया है लेकिन विधायक पक्ष का दावा है कि इसे किसी जनप्रतिनिधि ने नहीं दिया था। साजिश के तहत सड़क व नाली बनवाने का प्रस्ताव दिया गया। इसकी जांच नहीं हुई और प्रस्ताव पर अंतिम मुहर लगा दी।
विधायक को जब इस मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने एसएसपी डाॅ.सुनील गुप्ता को इसकी जानकारी दी। एसएसपी ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है।

Published on:
Also Read
View All