7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी में पुलिस चौकी में घुसकर दरोगा की पिटाई!

आरोपी ने कहा पुलिस उसकी जमीन पर कब्जा करा रही, दिव्यांग भाई को लाठियों से पिटवाया, महिलाओं से मारपीट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 30 Nov 2019, 2:25 PM IST

Police

प्रतीकात्मक

मुख्यमंत्री के जिले में पुलिस के इकबाल को चुनौती मिल रही है। हिस्ट्रीशीटर व उसके भाइयों ने मिलकर कैंपियरगंज थानाक्षेत्र के बलुआ चौकी इंचार्ज अनीस सिंह की सरेराम पिटाई कर दी। आरोप है कि इन लोगों ने दरोगा की वर्दी तक फाड़ डाली। मामला शुक्रवार देर शाम का है। कैंपियरगंज सीओ दिनेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपियों के घर देर रात तक दबिश भी दी। चौकी इंचार्ज की तहरीर पर राजू यादव, भाई दुर्गेश यादव, सुरेंद्र यादव, गांव के रामलखन यादव, अमरजीत व पन्नेलाल यादव समेत आठ पर क्रिमिनल एक्ट, बलवा, तोड़फोड़, पुलिस के काम में बाधा डालने और जानलेवा हमला करने के आरोप में केस दर्ज किया है।
उधर, आरोपी राजू के अनुसार पुलिस उनकी जमीन पर विपक्षी से मिलकर जबरिया कब्जा करा रही थी। उसके दिव्यांग भाई को थाने लाकर पिटाई कर दी। जब वे लोग चौकी पहुंचकर भाई को वापस लाए तो देर रात में पुलिस ने उनके घर पहुंच तोड़फोड़ की, महिलाओं से मारपीट किया, सामान कुंए में फेंकवा दिया।

Read this also: हत्या के मामले में जेल में बंद महिला ने लगाया गैंगरेप का आरोप

बताया जा रहा है कि कैंपियरगंज के गेरूई खुर्द के रहने वाले राजू यादव का कुछ दिनों पूर्व गांव के ही एक व्यक्ति से मारपीट हुई थी। मामलो में राजू व उसके भाइयों समेत छह पर केस पुलिस ने दर्ज किया था। इस मामले में चौकी इंचार्ज अनीस सिंह शुक्रवार की दोपहर राजू के घर जाकर धारा 31 की नोटिस दी और उसे चैकी पर आकर बयान दर्ज कराने को कहा।
चौकी इंचार्ज अनीस सिंह के अनुसार वह चैकी पर अकेले थे, सिपाही गश्त पर गए थे। आरोप के अनुसार तभी राजू अपने दो भाइयों व अन्य पांच लोगों के साथ वहां पहुंचा। इंचार्ज पर दूसरे पक्ष से मिलीभगत का आरोप लगाने लगा। कहासुनी होने लगी, मामला अधिक बढ़ा तो हाथापाई की नौबत आ गई। चौकी इंचार्ज की तहरीर के मुताबिक दुर्गेश और उसके साथियों ने इंचार्ज की पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि जबतक चौकी इंचार्ज शोर मचाकर लोगों को बुलाते तबतक वे लोग मारपीट कर फरार हो गए।
उधर, राजू यादव ने ने बताया कि उनकी जमीन को पुलिस विपक्षी को जबरन कब्जा करा रही है। इसमें हमलोगों को शांतिभंग में चालान कर दिया गया था। शुक्रवार को पुलिस उनके भाई दुर्गेश और दिव्यांग भाई इंद्रीश को पकड़कर चौकी ले गई, कमरे में बंद कर दुर्गेश की लाठियों से पिटाई की गई। पिटाई के बाद दुर्गेश को धक्का देकर सीढी से नीचे फेंक दिया। बाद में उसे हमलोग लेकर आए। इसके बाद देर रात चार गाड़ियों से घर पर पहुंची पुलिस ने तोड़फोड़ की और महिलाओं की पिटाई की। सामान को घर के बाहर स्थित कुएं में फेंक दिया।

Read this also: यूपी के चौदह लाख किसानों की 2000 रुपये की चौथी किश्त पर संकट