7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी के चौदह लाख किसानों की 2000 रुपये की चौथी किश्त पर संकट

1 दिसंबर से चौथी किस्त मिलनी होगी शुरू
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 30 Nov 2019, 1:30 PM IST

पीएम किसान सम्मान योजना के तहत मिलने वाली किश्त पर गोरखपुर-बस्ती मंडल के करीब पौने चौदह लाख किसानों को झटका लग सकता है। सातों जिलों के इन किसानों की चौथी किश्त रुक सकती है। नाम में गलती की वजह से इन किसानों का आधार से सत्यापन नहीं हो पा रहा है।

Read this also:

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के पीएफएमएस पोर्टल ने गोरखपुर और बस्ती मण्डल के 15.22 लाख किसानों का डेटा दुरुस्त करने के लिए भेजा था। 23 नवंबर तक सिर्फ 1.39 लाख किसानों के नाम को आधार के हिसाब से दुरुस्त किया जा सका है। एक दिसंबर से दिसंबर, जनवरी, फरवरी और मार्च माह की किश्त का वितरण शुरू हो जाएगा। 30 नवंबर तक सभी किसानों को डेटा दुरस्त कर लिया जाता है तो एक साथ सभी के खाते में पीएम किसान निधि के अंतर्गत मिलने वाली 2000 रुपये की चाैथी किश्त मिल जाएगी। अन्यथा किसान इस योजना से वंचित हो जाएंगे।

Read this also: तीन और बैंकों का होगा अस्तित्व समाप्त, एक नया बैंक आएगा अस्तित्व में

केंद्र सरकार ने पहली और दूसरी किश्त में आधार सीडिंग अनिवार्य नहीं था। लेकिन तीसरी किश्त के दौरान जब अनिवार्य किया गया तो काफी बड़ी संख्या में किसान वंचित हो रहे थे। लिहाजा केंद्र सरकार ने इस शर्त पर छूट दी कि 30 नवंबर तक सभी की आधार सीडिंग कर दी जाएगी।

ऐसे कराएं अपना डेटा दुरुस्त

किसान जनसेवा केंद्र (सीएससी) द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत नए पंजीकरण, आधार एवं अन्य अपडेटशन करा सकते हैं। यह कार्य च्डज्ञप्ैभ्।छ.ळव्ट.प्छ के थ्।त्डम्त्ै ब्व्त्छम्त् लिंक पर किया जाएगा। सीएससी पर पंजीकरण के लिए सिर्फ 15 रुपये और अपडेशन एवं डेटा सुधार के लिए सिर्फ 10 रुपये का शुल्क देना है। सीएससी द्वारा बेनीफीशरी स्टेट्स पोर्टल पर निशुल्क चेक किया जाएगा।

खुद भी कर सकते हैं डेटा सुधार
एंड्रायड फोन का इस्तेमाल करने वाले किसान डेटा सुधार, नया पंजीकरण एवं अपडेशन का कार्य स्वयं भी अपने मोबाइल पर कर सकते हैं। इसके अलावा सभी तहसीलों और ब्लाक पर कृषि बीज भंडार पर भी शिविर लगा कर नए पंजीकरण, डेटा अपडेशन और डेटा सुधार का कार्य किया जा रहा है।

Read this also: पूर्वांचल के विकास का पहिया कैसे तेजी से घूमे हुआ मंथन

जिलावार आधार डाटा सुधार की स्थिति
जिला- आधार सुधार- लंबित सुधार
कुशीनगर- 13930-243206
गोरखपुर- 24559- 234928
सिद्धार्थनगर- 09217- 205494
महराजगंज- 26172- 198532
देवरिया- 25685- 189731
बस्ती- 15243-188625
संतकबीरनगर- 6481-122083
कुल- 139287- 1382599