7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हत्या के मामले में जेल में बंद महिला ने लगाया गैंगरेप का आरोप

एसपी ने दिया जांच का आदेश  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 30 Nov 2019, 1:47 AM IST

patrika

नानाखेड़ी में लगा तीन घंटे जाम, श्रममंत्री का वाहन फंसा, आरक्षक से झूमाझटकी

बस्ती जेल में बंद एक महिला कैदी ने संतकबीरनगर एसपी को शिकायती भेजकर पुलिस की पेशानी पर बल ला दिया है। जेल में बंद महिला गर्भवती है। उसने जेल जाने से पहले सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाते हुए चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है। बस्ती जेल एसएसपी के माध्यम से संतकबीरनगर एसपी को मिले पत्र के बाद मेंहदावल एसओ को जांच का आदेश मिला है।

मेंहदावल की रहने वाली एक 30 वर्षीय महिला बस्ती जेल में हत्या के आरोप में बंद है। 17 मई को हुई हत्या के मामले में वह मां-बाप, चार भाइयों के साथ जेल में सजा काट रही है। जेल में ही महिला गर्भवती है। महिला के अनुसार जेल जाने के कुछ दिन पहले 10 मई की रात में गांव की ही एक महिला उसे गांव के बागीचा में लेकर गई। बागीचा में गांव का ही एक युवक पड़ोसी गांव के दो युवकों के साथ पहले से मौजूद था। महिला उसे उन युवकों के हवाले कर दिया और खुद किसी बहाने से वहां से चली आई। पीड़िता महिला के अनुसार उन लोगों ने उसके साथ चाकू की नोक पर दुष्कर्म किया। दुष्कर्म कर धमकी देकर छोड़ा कि किसी को बताया तो पूरे परिवार को खत्म कर देंगे।
महिला ने बताया कि इसी बीच उसके गांव में हत्या हो गई और वह जेल चली आई। जेल में मेडिकल के दौरान उसके गर्भवती होने की सूचना हुई। गर्भ ठहरने के बाद महिला ने तीनों आरोपी युवकों व महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।