गोरखपुर

यहां बाइक, रसोई गैस को दफनाकर सुपुर्द-ए-खाक किया गया, जानिए क्यों

यूपी के इस वीवीआर्इवी जिले का मामल

2 min read
यहां बाइक, रसोई गैस को दफनाकर सुपुर्द-ए-खाक किया गया, जानिए क्यों

रसोई गैस व पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेसियों का अनोखा प्रदर्शन जारी है। कांग्रेसियों ने अपनी बाइक और सिलेंडर को प्रतीकात्मक रूप से दफना कर विरोध जताया। कांग्रेसियों का कहना था कि पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतें आम आदमी की पहुंच से बाहर होती जा रही। इसका सीधा प्रभाव आम आदमी के घरखर्च पर पड़ रहा। बड़ी मुश्किल से इस महंगाई में लोग अपनी जरूरतों को पूरी कर पा रहे हैं। बीजेपी ने महंगाई को कम करने का वादा किया था लेकिन जब सत्ता में आई तो महंगाई अपने चरम पर पहुंच चुकी है।

रविवार को जिला महासचिव अनवर हुसैन, जिला उपाध्यक्ष इं.एसएस पांडेय के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने शहर के बेतियाहाता में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों ने अपनी बाइक और रसोई गैस सिलेंडर को प्रतीकात्मक रूप से दफनाया। फूल माला चढ़ाकर सुपुर्द-ए-खाक किया गया। कांग्रेसी एक पोस्टर भी लिए थे जिसपर लिखा था, बहुत हो गई महंगाई की मार अब कितना खून चुसेगी मोदी सरकार।

ये भी पढ़ें

शिवपाल यादव की पार्टी इन सीटों पर लड़ने की तैयारी में, इतनी सीटें चिंहित की गई

कांग्रेस कार्यकर्ता बीजेपी सरकार और पीएम मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी किया। कांग्रेसियों का कहना था कि पीएम मोदी जी कहते हैं कि मेरी किस्मत कितनी अच्छी है कि रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल के दाम सस्ते हो गए हैं तो क्या अब वह बदनसीब हो गए हैं जो पेट्रोल डीजल रसोई गैस के दाम बढ़ रहे हैं। आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री अपने उद्योगपति मित्रों को फायदा पहुंचाने के लिए लगातार पेट्रोल डीजल और रसोई गैस के दाम बढ़ा रहे हैं। दाम बढ़ने से हाहाकार मचा हुआ है। कांग्रेसियों का कहना था कि जनता अब महंगाई को सहन नहीं कर पा रही है और मोदी सरकार मस्त है आने वाले दिनों में आम जनता मोदी सरकार को सबक सिखाने का काम करेगी।
कुसुम पांडे, दुर्गा राय ने कहा कि अब महिलाएं जागरुक हो चुकी है महिलाओं को प्रधानमंत्री ने धोखा दिया है। एक तरफ उज्जवला योजना के तहत महिलाओं को रसोई गैस के सिलेंडर दिए गए ताकि महिलाएं लकड़ी और गोबर पर खाना ना बनाएं वहीं दूसरी तरफ रसोई गैस के दाम 930 कर दिया गया है। अब महिलाएं किस पर खाना बनाएं प्रधानमंत्री यह बताने का कष्ट करें।
प्रदर्शन में देवेंद्र निषाद, अय्यूब अली, सोनू कुमार, चंदन मद्धेशिया, अमजद अंसारी, इमरान खान, विजय गुप्ता, राजकुमार पासवान, दुर्गेश निषाद, दुर्गेश गुप्ता, मोहम्मद खालिद, इकबाल अहमद, सन्नू चैधरी, संजुम आरिफ, शानू खान, मसरूर आलम, डॉक्टर आमिर आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें

शिवपाल यादव की पार्टी को लेकर अमर सिंह ने किया खुलासा, समाजवादी सेकुलर मोर्चा उनके…
Published on:
08 Oct 2018 10:02 am
Also Read
View All