25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिवपाल यादव की पार्टी इन सीटों पर लड़ने की तैयारी में, इतनी सीटें चिंहित की गई

समाजवादी सेकुलर मोर्चा के अध्यक्ष शिवपाल यादव

2 min read
Google source verification
Shivpal yadav and Akhilesh yadav

शिवपाल यादव और अखिलेश यादव

समाजवादी सेकुलर मोर्चा के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि उनके दल में ऐसे सभी लोगों का स्वागत है जो अपने दलों में उपेक्षित हैं और घुटन महसूस कर रहे हैं। शिवपाल ने खुलासा किया कि वह यूपी में छोटे दलों का गठबंधन बनाकर चुनाव लड़ेंगे। छह सीटों को चिंहित कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि नेताजी को मैनपुरी सीट से लड़ाया जाएगा। उनके ही आशीर्वाद से उन्होंने मोर्चा का गठन किया है

गोरखपुर में बहुजन क्रांति मोर्चा के बैनर तले आयोजित एक कार्यक्रम में पांच संगठनों को एकजुट कर गए शिवपाल यादव ने कहा कि देश में सामाजिक न्याय दिलाने वाली सरकार होनी चाहिए। पीएम नरेंद्र मोदी देश के सर्वमान्य नेता नहीं हैं। देश की 69 फीसदी आबादी ने उनको वोट नहीं किया। उन्होंने कहा कि अब हम सबको एकजुट होकर नए सिरे से गठबंधन तैयार कर सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ने की जरूरत है। एक ऐसे देश के निर्माण में सहयोग करने की जरूरत है जहां कोई यह न कह सके कि यह कानून इनको न्याय नहीं दे रहा।
शिवपाल यादव ने कहा कि यूपी से ही देश के विकास का रास्ता तय होता है। इस बार एकजुट होकर हम सबको सामाजिक न्याय वाली सरकार बनाने में सहयोग देना है।
बता दें कि समाजवादी सेकुलर मोर्चा के अध्यक्ष शिवपाल यादव बहुजन क्रांति मोर्चा के परिवर्तन यात्रा के कार्यक्रम में आए थे। यह आयोजन बहुजन क्रांति मोर्चा, फूलन सेना, पूर्वांचल सेना और भारतीय मुस्लिम मोर्चा ने संयुक्त रूप से आयोजित किया था।
कार्यक्रम को बहुजन क्रांति मोर्चा के अध्यक्ष वामन मेश्राम नेे भी संबोधित किया। उन्होंने भाजपा व कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ईवीएम का दुरूपयोग कर देश व प्रदेश की सरकारें बनाई जा रही हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों इस मुद्दे पर मिले हुए हैं। उन्होंने बताया कि ईवीएम को लेकर सबसे पहले उन्होंने ही सवाल उठाया था। वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण के जरिए मामला सुप्रीम कोर्ट में रखा गया था। इसके बाद कोर्ट ने ईवीएम से वीपीपैट जोडने का निर्देश दिया था।
सभा को फूलन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल निषाद, पूर्वांचल सेना के अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप और भारतीय मुस्लिम मोर्चा अध्यक्ष अब्दुल हमीद अजहरी ने भी संबोधित किया।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग