गोरखपुर

लोकसभा चुनाव के पहले बीजेपी ने जिलाध्यक्षों की बढ़ाई धुकधुकी, पेश किए इनके रिपोर्ट कार्ड

मिशन 2019
less than 1 minute read
BJP candidates doing this kind of publicity
BJP candidates doing this kind of publicity

लोकसभा चुनाव के पहले बीजेपी के प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने जिलाध्यक्षों के पेंच कसे हैं तो उनके रिपोर्ट कार्ड भी पेश किए हैं। 2019 के पहले संगठन के जिम्मेदारों द्वारा की जा रही लापरवाही को कतई बर्दाश्त न किए जाने का संकेत भी किया। गोरखपुर क्षेत्र के कई जिलाध्यक्षों को चेतावनी देते हुए जल्द से जल्द बूथ सत्यापन पूरा करने के साथ अभियानों को पूरी कर्मठता के साथ पूरा करने का निर्देश दिया। बंसल की रडार पर गोरखपुर, बस्ती, बलिया के जिलाध्यक्ष हैं।

बंसल देवरिया में गोरखपुर क्षेत्र के जिलों की समीक्षा के दौरान इन जिलाध्यक्षों को चेताया। उन्होंने क्षेत्र के जिलाध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों, मोर्चा के अध्यक्षों, लोकसभा प्रभारी, संयोजकों, पदयात्रा कार्यक्रम के जिला प्रभारी व संयोजकों की बैठक में उन्होंने विभिन्न अभियानों के बारे में चर्चा की। बताया कि बापू की जयंती के 150 वर्ष पूरे होने पर 150 कार्यकर्ता 15 दिन में 150 किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे। पदयात्रा में सांसद-विधायक अनिवार्य रुप से शामिल रहेंगे। सांसद व विधायक जहां पूरे 15 दिन रात में प्रवास करेंगे वहीं जिले के पदाधिकारी कम से कम पांच दिन रात्रि प्रवास करेंगे। पदयात्रा के दौरान गांवों में घर-घर संपर्क किया जाएगा वहीं रात में प्रवास के दौरान चैपाल आयोजित है।

हर बूथ पर बीजेपी के पांच स्लोगन

सुनील बंसल ने कहा कि हर बूथ पर बीजेपी व सरकार की उपलब्धियों वाले पांच स्लोगन लिखे जाने चाहिए। बूथों के दीवारों पर भाजपा के स्लोगन होने चाहिए।

Published on:
28 Nov 2018 11:10 pm