6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अंतरविश्वविद्यालयी एथलेटिक्स में डीडीयू के खिलाड़ियों को दो पदक

मंगलोर में चल रही प्रतियोगिता
less than 1 minute read
Google source verification
ddu

डीडीयू

अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने पदक जीतकर विवि का मान बढ़ाया है। विवि को दस हजार मीटर दौड़ में पुरुष वर्ग में स्वर्ण मिला है तो महिला वर्ग में कांस्य पदक।
प्रतियोगिता का आयोजन मंगलोर विवि में किया जा रहा है। एथलेटिक्स के चैथे दिन पुरुष वर्ग की 10,000 मीटर दौड़ स्पर्धा में गोरखपुर विश्वविद्यालय के विपिन कुमार पटेल ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में 30 मिनट 41.61 सेकंड के समय में दौड़ पूरी कर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया।
जबकि महिला वर्ग की 10,000 मीटर दौड़ स्पर्धा में गोविवि की फूलन पाल ने 35 मिनट 41.62 सेकंड के समय में दौड़ पूरी कर कांस्य पदक अपने नाम किया।
विपिन कुमार पटेल बीए तृतीय वर्ष एवं फूलन पाल बीए प्रथम वर्ष में अध्ययनरत हैं। दोनों श्री गुरुकुल पी जी कॉलेज, ददरी, बड़हलगंज, गोरखपुर के छात्र हैं।
इन खिलाड़ियों की उपलब्धि पर विश्वविद्यालय द्वारा विपिन को 40,000 रुपये एवं फूलन पाल को 30,000 रुपये की नकद पुरस्कार राशि, विश्वविद्यालय कलर एवं सम्मान पत्र से सम्मानित किया जाएगा।
पदक जीतने पर कुलपति प्रो. विजय कृष्ण सिंह, क्रीड़ा परिषद अध्यक्ष प्रो. हिमांशु चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष प्रो. सुधीर कुमार श्रीवास्तव एवं प्रो. विनोद कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष प्रो. उमा श्रीवास्तव, सचिव डॉ. विजय चाहल, संयुक्त सचिव डॉ. राजवीर सिंह ने बधाई दी है।