6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रेन में अचानक आने लगी आग की लपटें, यात्री सहित कूद कर भागने लगे

रेलवे
less than 1 minute read
Google source verification
Railway passenger trains canceled between Guna and Katni

Railway passenger trains canceled between Guna and Katni

चेन पुलिंग के चक्कर में गोरखपुर-छपरा रेलखंड पर बड़ा हादसा होते होते बचा। देवरिया के भाटपाररानी रेलवे स्अेशन के पास चेन पुलिंग के दौरान आम्रपाली एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बची। ट्रेन के पहिए से अचानक चिंगारी और धुंआ निकलते देख लोग दहशत के मारे गाड़ी रुकते ही नीचे उतर भागने लगे। हालांकि, कुछ ही देर में रेलकर्मियों ने स्थिति पर काबू पा लिया और फिर ट्रेन को रवाना कर दिया गया।
आम्रपाली एक्सप्रेस पंजाब के अमृतसर से बिहार के कटिहार जा रही थी। देवरिया के भाटपाररानी रेलवे स्टेशन पर इस ट्रेन का ठहराव नहीं है। लेकिन आए दिन यात्री यहां चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक देते हैं। मंगलवार को भी आम्रपाली जैसे ही सोहनपार रेलवे ढाला के पास पहुंची कि किसी ने चेन खींच दी। अचानक से ब्रेक जाम हो गया और पहिया के पास से चिंगारी फेंकने लगी। बताया जा रहा कि कुछ ही देर में नीचे से आग और धुंआ निकलने लगा। यात्रियों में अफरातफरी मच गई। यात्री जल्दी जल्दी नीचे उतरने लगे। गार्ड सहित वहां कई लोग पहुंचे। किसी तरह आग को बुझाया। फिर उच्चाधिकारियों को इस बाबत जानकारी दी। सबकुछ सामान्य होने के बाद ट्रेन रवाना हो गई।