
इस IPS की पहल से बुजुर्गों को नहीं होगा अब अकेलेपन का एहसास
कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए यूपी सरकार ने बड़ा फेरबदल किया है। गोरखपुर क्षेत्र में कई पुलिस कप्तानों का तबादला कर दिया गया है। गोरखपुर एसएसपी सहित आसपास के कई जिलों में नए एसपी की तैनाती की गई है। अब गोरखपुर के नए एसएसपी डाॅ.सुनील गुप्ता होंगे।
डाॅ.सुनील गुप्ता इसके पहले डीजीपी मुख्यालय में संबद्ध थे। वह एसपी कानून-व्यवस्था डीजीपी मुख्यालय के रुप में तैनात थे। यहां के वर्तमान एसएसपी शलभ माथुर को डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।
गोरखपुर उत्तरी के एसपी रहे रोहित सिंह सजवान को अब महराजगंज जिले का एसपी बनाया गया है। वहीं गोरखपुर उत्तरी में अरविंद कुमार पांडेय को नया एसपी बनाया गया है। जबकि महराजगंज के एसपी राकेश सिंह को अब गोंडा का एसपी बनाया गया है। देवरिया के एसपी सुरेंद्र बहादुर को अब मउ जिले का एसपी बनाया गया है। इसी तरह एएसपी देवरिया गणेश प्रसाद साहा को बांदा जिले में नई तैनाती मिली है।
Published on:
28 Nov 2018 10:15 am
