गोरखपुर

सपा के बैनर पर BJP सांसद रविकिशन की फोटो…सांसद दिखा रहे हैं संसद में समोसा, शहर में डूब गई बच्ची

संसद से लेकर गोरखपुर तक इस समय सांसद रविकिशन के समोसे की खबर काफी चर्चित है। गोरखपुर में आज सपा के बैनर पर सांसद रत्न का पुरस्कार पाने पर शुभकामना दी गई, लेकिन इस पर एक तंज भी लिखा।
2 min read
Aug 13, 2025
Up news, gorakhpur
फोटो सोर्स: पत्रिका, गोरखपुर में सपा के बैनर पर BJP सांसद की फोटो

गोरखपुर में आज सुबह सुबह शहर में राजनीतिक सरगर्मी एकाएक बढ़ गई, जब मुख्य चौराहों पर गोरखपुर से भाजपा सांसद फिल्मस्टार रविकिशन की फोटो सपा के बैनर पर नजर आ रही थी, जल्द ही यह बैनर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। सपा के बैनर में बने इस पोस्टर में बीजेपी सांसद अभिनेता रवि किशन की समोसे के साथ फोटो लगाई गई है।

सांसद रत्न मिलने की बधाई

बैनर पर निवेदक ने सांसद रत्न मिलने की बधाई देने के साथ ही कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए दमदार कमेंट भी लिखा है। इसको लेकर सुबह से ही जगह-जगह चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर पोस्टर वायरल होने के बाद प्रशासन ने चौराहे पर लगा विवादित पोस्टर हटवा दिया है।

मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष की है फोटो

बता दें कि संसद के मानसून सत्र में BJP सांसद अभिनेता रवि किशन ने संसद में समोसे का उदाहरण देते हुए एक मुद्दा उठाया था। इसके बाद से ही सांसद सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हो रहे हैं। इसको लेकर गोरखपुर में भी एक सपा नेता ने पोस्टर लगाकर अपनी नाराजगी व्यक्त की है। सपा के पोस्टर में एक तरफ मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड गोरखपुर के जिलाध्यक्ष अविनाश तिवारी की फोटो लगी है। दूसरी तरफ गोरखपुर के सांसद रवि किशन की हाथ में समोसा लिए फोटो लगी है।

गोरखपुर डूब रहा है, संसद में समोसा दिखा रहे हैं सांसद

पोस्टर पर लिखा है- गोरखपुर के ज्वलंत अतिगंभीर मुद्दा आलू का समोसा सदन में उठाए जाने के बाद रवि किशन को सांसद रत्न पुरस्कार से सम्मानित होने पर हार्दिक बधाई। सपा के इस पोस्टर पर नीचे लिखा है अगर गोरखपुर मेंं जल जमाव पर ध्यान दिया होता तो 8 वर्ष की बच्ची आफरीन की मृत्यु नहीं हुई होती। बताया जा रहा है यह पोस्टर मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के नेता अविनाश तिवारी ने मंगलवार की देर रात में लगवाया है।

Published on:
13 Aug 2025 02:23 pm