गोरखपुर

भाजपा के प्रवक्ता ने अयोध्या में राममंदिर के तारीख के बारे में दिया ऐसा बयान कि…

कहा रामलला का बनेगा भव्य मंदिर
less than 1 minute read
Rajasthan election- Formation of election management committees in BJP
Rajasthan election- Formation of election management committees in BJP

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता जुगल किशोर ने राममंदिर मुद्दे पर कहा कि अयोध्या में राममंदिर बनेगा। जल्द ही उसकी तारीख भी बताई जाएगी। समय आ गया है कि अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर बने।
प्रदेश प्रवक्ता गोरखपुर में बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इसबार भी अपने कार्यकर्ताओं के बल पर जीत हासिल करेगी। हर बूथ पर भाजपा का कार्यकर्ता जीत सुनिश्चित करेगा।
उन्होंने कहा कि केंद्र्र व प्रदेश सरकार हर वर्ग का विकास कर रही है। विकास की गंगा बह रही। चार साल में मोदी सरकार ने जो किया वह किसी भी सरकार ने नहीं किया। उज्जवला योजना से हर घर में रसोई गैस सिलेंडर से खाना बन रहा। सौभाग्य योजना से हर घर रोशन हो रहा। गरीबों के लिए सबसे बड़ी योजना आयुष्मान भारत योजना से गरीब असहायों का मुफ्त में निजी अस्पताल में भी इलाज हो सकेगा।

सपा-बसपा बहुजन समाज को बहका रही

प्रदेश प्रवक्ता जुगल किशोर ने कहा कि बहुजन समाज के लिए भाजपा ने बहुत काम किया है। बसपा व सपा केवल इस समाज को बहका रही है। बहुजन समाज इनको समझ चुका है। अब वह भाजपा के साथ जुड़कर देश की तरक्की में योगदान दे रहे। उन्होंने कहा कि जो बहुजन हित की बात करेगा वहीं दिल्ली पर राज करेगा, इसको नरेंद्र मोदी ने साबित किया है।

बैठक में ये रहे मौजूद

अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश महामंत्री शेषनाथ आचार्य, क्षेत्रीय अध्यक्ष पूर्व विधायक बेचन राम, क्षेत्रीय महामंत्री छोटेलाल पासवान, पूर्व विधायक बृजेश सिंह, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी केएम मझवार, भाजपा जिला मीडिया संपर्क प्रमुख अंकित मिश्रा, पिछड़ा मोर्चा मीडिया प्रभारी सोनू चैरसिया, अनुसूचित मोर्चा मीडिया प्रभारी अमरनाथ पासवान, आईटी विधानसभा संयोजक पन्नेलाल पासवान, आशीष सिंह, संजय निषाद, आदित्य कुमार आदि मौजूद रहे।

Published on:
31 Oct 2018 01:01 pm