7 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

साइकिल से बार्डर क्रास कर जंगल में चली गई यह विदेशी महिला, गोरखपुर में यहां इस तरह मिली…

खुलकर हो रहा अवैध आवागमन
less than 1 minute read
Google source verification
indo nepal border

इण्डो-नेपाल बॉर्डर

भारत नेपाल की खुली सीमा का लाभ अवैध रूप से आवागमन के लिए जमकर किया जा रहा है। नेपाल के रास्ते भारत में प्रवेश करने वाली एक रशियन महिला को दो बच्चों के साथ गिरफ्तार किया है। महिला को गोरखपुर बस स्टेशन पर गिरफ्तार किया गया है। महिला बगैर पासपोर्ट यहां आई थी।

मंगलवार को नेपाल सीमा के ककरहवा कस्बा के पास से एक विदेशी महिला साइकिल पर सवार होकर अपने दो बच्चों के साथ भारतीय सीमा में प्रवेश की। महिला को प्रवेश करते हुए आसपास के ग्रामीणों ने देख लिया। वे लोग उसके बारे में पूछताछ करते कि इसके पहले वह साइकिल छोड़कर पगडंडियों के सहारे घने जंगलों की ओर निकल गई। लोग महिला के आने का इंतजार करते रहे लेकिन वह नहीं आई। एसएसबी को लोगों ने सूचित किया। एसएसबी जांच पड़ताल में जुट गई। सबको अलर्ट कर दिया गया। लेकिन महिला का कहीं अता पता नहीं चल सका।
इसी बीच गोरखपुर बस स्टेशन के पास एक विदेशी महिला के होने की सूचना मिली।
एसएसबी ने लोकल पुलिस की सहायता से वहां से विदेशी महिला और उसके दो बच्चों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में पता चला कि महिला रुस की रहने वाली है। रसियन महिला ने अपना नाम नटालिया (27) बताया। बच्चों का नाम मैक्सिम (5) व मारिया (2) बताया।
महिला के अनुसार उसका उसके पति से करीब तीन साल पहले तलाक हो चुका है। वह नेपाल में ही रह रही थी। पूछताछ में महिला के पास से कोई दस्तावेज नहीं मिले। पासपोर्ट आदि नहीं मिलने की वजह से एसएसबी ने उसे पुलिस को सौंप दी।