गोरखपुर

पीएम मोदी के जन्म दिवस को सेवा पखवारा के रूप में मनाएगी भाजपा: धर्मपाल

भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने क्षेत्रीय कार्यसमिति के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहे कि भाजपा कार्यकर्ता राजनैतिक कार्यो के साथ ही जनसेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण सहित समाज के प्रत्येक सुख-दुख में उनके साथ रहकर निरन्तर गतिशील रहता है

3 min read
Aug 27, 2025
फोटो सोर्स: पत्रिका, BJP के प्रदेश महामंत्री(संगठन) धर्मपाल सिंह संबोधित करते हुए

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने बुधवार को कहा कि भाजपा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक विभिन्न सेवा कार्यों के माध्यम से सेवा पखवाड़ा मनाएगी। भाजपा नर सेवा, नारायण सेवा के संकल्प के साथ रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता कार्यक्रमों सहित विभिन्न सेवा कार्यों के माध्यम गांव, गली, मोहल्लों, शहरों, कस्बों, पगडंडियों तक पहुंचेगी।

ये भी पढ़ें

मौसम विभाग का पूर्वानुमान, आज रात बारिश का अलर्ट, 30 अगस्त को मूसलाधार बारिश होने का अनुमान

मजबूत बूथ व्यूह रचना की रणनीति पर चर्चा

उन्होंने पंचायत चुनाव तथा 2027 विधानसभा चुनाव में पूर्व तैयारी-पूर्ण तैयारी की नीति के साथ बूथ समिति तथा मजबूत बूथ व्यूह रचना की रणनीति पर चर्चा की। श्री धर्मपाल क्षेत्रीय कार्यालय में क्षेत्रीय पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष एवं जिला प्रभारियों की संगठनात्मक बैठक को सम्बोधित कर रहे थे।

भाजपा संगठन और भाजपा कार्यकर्ता की है अलग पहचान

प्रदेश महामंत्री (संगठन) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार की नीतियों, कार्यक्रमों तथा योजनाओं में गरीब, शोषित, वंचित, उपेक्षित वर्ग के सामाजिक और आर्थिक उत्थान का भाव सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक मात्र राजनैतिक दल है जो राजनैतिक कार्यो के साथ ही जनसेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण सहित समाज के प्रत्येक सुख-दुख में उनके साथ रहकर निरन्तर गतिशील रहता है। यही कारण है कि भाजपा संगठन और भाजपा कार्यकर्ता अन्य राजनैतिक दलों से अलग विशिष्ठ पहचान के साथ सर्वग्राही, सर्वस्शी तथा सर्वसमावेशी हैं।

विकसित भारत का संकल्प साकार रूप ले रहा है

उन्होंने कहा कि सेवा पखवाडें में पार्टी के सभी पदाधिकारी, सांसद, विधायक सहित सभी जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं को मोदी जी का संदेश लेकर सेवा कार्यो के माध्यम से जनता के बीच पहुंचना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकसित भारत का संकल्प साकार रूप ले रहा है। इस संकल्प को जन-गण-मन का संकल्प बनाने के लिए हमें लोगों जुड़कर उन्हें इस संकल्प से जोड़ना है। देश निरन्तर प्रगति के मार्ग पर बढ़ रहा है। ऐतिहासिक उपलब्धियों के साथ जन-जन की सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को लेकर मोदी जी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। हमें अपने कार्यो को भी बार-बार, हर बार जनता के बीच पहुंचाने का स्वाभाव विकसित करना है।

मतदाता पुनरीक्षण के कार्य में सजग रहें

श्री धर्मपाल ने कहा कि मंडल अध्यक्ष, शक्तिकेन्द्र संयोजक बूथ अध्यक्ष को नियमित संवाद के द्वारा रणनीति बनाकर काम करना है। प्रत्येक बूथ पर मजबूत व्यूह रचना तैयार करना है। जो भाजपा की जीत सुनिश्चित करे और विपक्ष के झूठ और भ्रम का पर्दाफाश करें। उन्होंने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण के कार्य में सजगता के साथ हमें प्रत्येक घर तक पहुंचना है और ऐसे सभी नवमतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जुड़वाना है, जो 18 वर्ष या उससे अधिक आयु पूर्ण कर चुके है। इसके साथ ही ऐसे लोगों के नाम मतदाता सूची से हटवाने का काम भी करना है जो बूथ छोड़कर कहीं अन्यत्र रहने लगे है या मृत हो चुके है। एक जिम्मेदार राजनैतिक दल के जिम्मेदार कार्यकर्ताओं की यह जिम्मेदारी है।

सहजानंद राय, क्षेत्रीय अध्यक्ष

बैठक की अध्यक्षता करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने भाजपा की स्थापना दिवस 6 अप्रैल से लेकर अब तक चले अभियानों की सफलता की जानकारी दी। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं को गांव, गांव पहुंचाने हेतु संगठन के कार्यकर्ताओं की तरफ से किए गए प्रयास को रेखांकित किया।

इनकी रही उपस्थिति

संचालन क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता ने किया। इस मौके पर क्षेत्रीय महामंत्री व विधायक प्रदीप शुक्ला, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डा सत्येंद्र सिंहा, अरविंद जायसवाल, विश्व जीतांशु सिंह आशु, छठे लाल निगम, सुनीता श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, जिला प्रभारी अशोक सिंह, अजय सिंह गौतम, रमेश सिंह, पूर्व महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव, डॉ समीर सिंह,सिद्धार्थ शंकर पांडेय, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ बच्चा पांडेय नवीन, सह मीडिया प्रभारी राहुल तिवारी, ध्रुव श्रीवास्तव, ओमप्रकाश शर्मा, अच्युतानंद शाही, सोमू निगम आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें

माजिद, जावेद समेत 12 से ज्यादा लोगों से विधायक पूजा पाल को खतरा; दूसरी चिट्ठी पर अखिलेश यादव ने क्या कहा?

Published on:
27 Aug 2025 11:52 pm
Also Read
View All

अगली खबर