गोरखपुर

पांच किमी पैदल गश्त कर अधिकारियों ने नागरिकों को कराया सुरक्षा का एहसास…DIG, SSP, SP सिटी, CO सहित मौजूद रही भारी फोर्स

त्योहारों के मौसम में कानून व्यवस्था कायम रहे इसके किए पुलिस अधिकारी लगातार सड़क पर मौजूद रह रहे हैं। बुधवार को भी शहर में DIG, SSP सहित अन्य पुलिस अधिकारी भारी फोर्स के साथ पैदल गश्त किए।
2 min read
Sep 24, 2025
Up news, gorakhpur
फोटो सोर्स: पत्रिका, मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को जानकारी देते अधिकारी

गोरखपुर में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर बुधवार को गीता वाटिका मंदिर परिसर में दर्शन करने आई महिलाओं और लड़कियों को मिशन शक्ति 5 के तहत DIG रेंज एस.चनप्पा, SSP राज करन नैय्यर ने जागरूक किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चियां मौजूद रहीं। DIG ने महिलाओं और बालिकाओं को न केवल उनके अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया, बल्कि आत्मविश्वास के साथ जीवन जीने की प्रेरणा भी दी।

एस.चिनप्पा, DIG रेंज गोरखपुर

DIG रेंज ने महिलाओं और बच्चियों से कहा कि आप लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या में घबराने की आवश्यकता नहीं है। शासन और प्रशासन हर कदम पर आपके साथ है। जरूरत पड़ने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबरों का इस्तेमाल करें और आत्मरक्षा के गुर सीखकर खुद को मजबूत बनाएं। सुरक्षित और सशक्त महिला ही समाज और राष्ट्र की प्रगति की आधारशिला है।

राजकरन नैय्यर, SSP गोरखपुर

SSP राजकरन नैय्यर ने महिलाएं से कहा कि जरूरत पड़ने पर 1090 वीमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 इमरजेंसी नंबर और 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन जैसी सेवाओं का लाभ उठा सकती हैं। उन्होंने बच्चियों से आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया और कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ आत्मविश्वास और आत्मरक्षा जरूरी है।

DIG, SSP, SP सिटी, CO गोरखनाथ ने किया पैदल गश्त

DIG एस.चिनप्पा ने SSP राजकरन नय्यर, SP सिटी अभिनव त्यागी, CO गोरखनाथ रवि सिंह, थाना प्रभारी शाहपुर नीरज राय, चौकी प्रभारी असुरन सहित भारी फोर्स के साथ शाहपुर थानाक्षेत्र के असुरन से पादरी बाजार तक पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने आम नागरिकों से सीधा संवाद कर सुरक्षा और अपराध निवारण के प्रति जागरूक किया।

गश्त के दौरान आम नागरिकों, व्यापारियों, महिलाओं से हुआ सीधा संवाद

उन्होंने लोगों से कहा, “पुलिस आपकी सेवा और सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है। पैदल गश्त का उद्देश्य जनता में विश्वास और अपराधियों में भय पैदा करना है।” गश्त के दौरान महिलाओं और व्यापारियों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की और कहा कि पुलिस की मौजूदगी से उन्हें सुरक्षा का भरोसा मिलता है। वहीं बच्चियों ने मिशन शक्ति अभियान को सराहा और संकल्प लिया कि वे न केवल खुद को सुरक्षित रखेंगी, बल्कि दूसरों को भी जागरूक करेंगी।

Updated on:
24 Sept 2025 10:00 pm
Published on:
24 Sept 2025 09:51 pm