गोरखपुर

Video गोरखपुर में हजारों उतरे सड़क पर, पथराव, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे

सीएए व एनआरसी का कर रहे थे विरोध शाहमारूफ, घंटाघर, पांडेहाता, उर्दू बाजार, रेती में काफी दुकानें रहीं बंद
4 min read
• •
Updated: 20 Dec 2019, 11:27 PM IST
गोरखपुर में हजारों उतरे सड़क पर, लाठीचार्ज, पथराव, आंसू गैस के गोले दागे
गोरखपुर में हजारों उतरे सड़क पर, लाठीचार्ज, पथराव, आंसू गैस के गोले दागे

लखनउ के बाद गोरखपुर में शुक्रवार को एनआरसी व नागरिकता संशोधन कानून का विरोध प्रदर्शन उग्र हो गया। शहर में जुमा की नमाज के बाद हजारों लोग नागरिकता संशोधन कानून व एनआरसी के विरोध में सड़क पर उतर जमकर नारेबाजी करना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारी आगे बढ़ रहे थे तो पुलिस लगातार उनको रोकने की कोशिश में लगी थी। नखास के पास पुलिस व प्रदर्शनकारियों में हुई तीखी नोकझोंक के बाद पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। इस लाठीचार्ज में कई घायल हो गए। उधर, लाठीचार्ज से गुस्साई भीड़ की ओर से भी पत्थरबाजी की गई। भीड़ को तितरबितर करने के लिए पुलिस लाठीचार्ज के साथ आंसू गैसे के गोले छोड़ना पड़ा। फिलहाल, माहौल पूरी तरह पुलिस के नियंत्रण में है। हालांकि, स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। गोरखपुर में यह प्रदर्शन कोतवाली क्षेत्र के उर्दू बाजार, शाह मारुफ, रेती, नखास, खूनीपुर, इस्माईलपुर में हुआ।

गोरखपुर में कई दिनों से एनआरसी व नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ आवाज उठ रही है। विभिन्न संगठनों के अलावा राजनैतिक दल भी कई दिनों से अलग अलग प्रदर्शन कर चुके हैं। शुक्रवार को भी यह विरोध प्रदर्शन जारी रहा।

शुक्रवार को जामा मस्जिद उर्दू बाजार में दोपहर 1.30 बजे नमाज खत्म होने के बाद काफी लोग मस्जिद के गेट पर इकट्ठा हो गए। कई लोगों ने विरोध स्वरुप माथे व बांह पर काली पट्टी बांधी हुई थी। कुछ के हाथ में तिरंगा भी था। देखते ही देखते भारी संख्या में लोग एकत्र हो गए। भीड़ सीएए व एनआरसी के विरोध में नारा लगाते हुए आगे बढ़ी।

प्रदर्शन को देखते हुए पहले से ही भारी संख्या में पुलिस-पीएसी तैनात थी। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकनी चाही लेकिन भीड़ के आगे पुलिस को हटना पड़ा और वे आगे बढ़ने लगे। इसी बीच और फोर्स मंगा लिया गया।

उधर, भीड़ शाह मारूफ हकीम वसी मस्जिद के पास पहुंची तो पुलिस ने फिर रोकने की कोशिश की तो नारेबाजी शुरू हो गई। यहां भी पुलिस की कोशिश नाकाम रही और धक्कामुक्की के बीच लोग आगे बढ़ चले। देखते ही देखते लोगों की संख्या बढ़ती जा रही थी। पुलिस बेबस होकर रोकने की कोशिश करती लेकिन भीड़ के आगे उसकी एक न चलती।

इसी बीच हजारों की संख्या में लोग रेती से नखास की ओर बढ़ने लगे। यहां पुलिस पूरी मुश्तैदी के साथ खड़ी होकर भीड़ को रोकने लगी। देखते ही देखते दोनों तरफ से रसाकशी शुरू हो गई। तीखी बहस के बाद पुलिस ने बल प्रयोग कर लोगों को पीछे करने की कोशिश की लेकिन लोग उग्र हो गए। देखते ही देखते पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस प्रदर्शनकारियों को दौड़ा कर पीटने व भगाने लगे। खदेड़े जा रहे प्रदर्शनकारियों की ओर से अचानक से नखास व अंजुमन इस्लामिया खूनीपुर के पास से पुलिस पर पथराव शुरु हो गया। इस पत्थरबाजी में कई पुलिसवाले घायल हो गए। उग्र भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस ने आंसू गैसे के गोले भी दागने शुरू कर दिए।

देखते ही देखते माहौल गरमा गया। पुलिस ने किसी तरह माहौल को नियंत्रित किया। आसपास के क्षेत्रों में भारी मात्रा में पुलिस तैनात कर दिया गया है। सभी रास्तों पर पुलिस का पहरा है। लोग अपने घरों में हैं। इस बवाल में प्रदर्शनकारियों की ओर से व पुलिसवालों में कई घायल हो गए हैं। एएसपी की गाड़ी का शीशा भी इस बवाल में तोड़ा गया। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में भी लिया है।

मदीना मस्जिद रेती पर दो युवकों को संदिग्ध मानते हुए भीड़ ने पीटना चाहा। यहां भी पुलिस ने लाठीचार्ज व आंसू गैस छोड़ लोगों को भगाया गया। दोनों शख्स की बाद में सुरक्षा कोर के सदस्यों के रुप में पहचान हुई।
बता दें कि शहर के शाह मारूफ, पांडेय हाता, उर्दू बाजार, घंटाघर, रेती चैक मदीना मस्जिद के तरफ की अधिकतर दूकानें सुबह से ही बंद रहीं।

उच्चाधिकारी लगातार गश्त कर रहे, एसएसपी बोले स्थिति नियंत्रण में

नखास के पास हुए बवाल के बाद पुलिस ने गश्त बढ़ा दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार गुप्ता ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस पर पथराव करने वालों के साथ सख्ती की जायेगी। इस मामले में जो भी लोग लिप्त हैं। उन सब के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उधर, तनाव वाले क्षेत्र में मंडलायुक्त जयंत नार्लीकर, एडीजी रेंज जयनारायण सिंह, डीएम के.विजयेंद्र पांडियान, एसएसपी डाॅ.सुनील गुप्ता सहित जिले के तमाम उच्चाधिकारी गश्त कर स्थिति का जायजा ले रहे थे।

Updated on:
20 Dec 2019, 11:27 PM IST
Published on:
Also Read
View All
गोरखनाथ मंदिर पहुंच नितिन नवीन ने लिया गुरु गोरक्षनाथ का आशीर्वाद, संगठन को मजबूत करने के लिए दिनभर करेंगे मैराथन बैठकें

2017 से पहले यूपी में था ‘वन डिस्ट्रिक्ट-वन माफिया’ का राज, अब ODOP से बनी पहचान: नितिन नवीन

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा…नितिन नवीन और सीएम योगी आदित्यनाथ समेत दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम

पंचर साइकिल एक्सप्रेसवे पर नहीं चल सकती : गोरखपुर में सपा पर बरसे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन

यूपी में 37 और बिहार में 36 साल से सत्ता से बाहर कांग्रेस, पंकज चौधरी बोले- पार्टी को आत्ममंथन करने की जरूरत