6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नागरिकता संशोधन कानून पर एसएसपी गोरखपुर की लोगों से अपील

एसएसपी बोले पुलिस हर नागरिक के साथ सदैव खड़ी है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 20 Dec 2019, 1:39 PM IST

SSP Sunil Gupta

SSP Dr.Sunil Gupta

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में सड़क पर उतर रहे नागरिकों को कानून को हाथ में न लेने की गोरखपुर के एसएसपी ने अपील की है। एसएसपी गोरखपुर डाॅ.सुनील गुप्ता ने कहा है कि हिंसा किसी भी मामले का समाधान नहीं है। पुलिस आपके सहयोग में है। कानून व्यवस्था को बिगाड़ने की बजाय कानून का राज स्थापित हो इसके लिए सहयोग करें। बिना अनुमति किसी प्रकार का प्रदर्शन न करें, कहीं धरना न करें। उन्होंने बताया कि पूरे जिले में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू है। आप सब एक सम्मानित जिम्मेदार व शान्तिप्रिय नागरिक है, जनपद में शान्ति व्यवस्था/ सौहार्द बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

Read this also: यूपी के काबीना मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य चार केसों से बरी

एसएसपी ने कहा कि जनपद में ’धारा 144’ लागू होने से कोई भी बिना अनुमति के किसी भी प्रकार का विरोध प्रदर्शन/सभा नहीं करेगा। ऐसा करने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी के द्वारा सोशल मीडिया (फेसबुक/व्हाट्सएप/ट्वीटर/इंस्टाग्राम आदि) पर दुष्प्रचार/भ्रामक सन्देश व आपत्तिजनक टिप्पणी न की जाये, जिससे कानून व्यवस्था/सौहार्द बिगड़ने का खतरा उत्पन्न हो। ऐसा करने वाले व्यक्ति के विरूद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी। आपको ऐसे किसी भी प्रकार के सन्देश/ खबर की जानकारी हो तो तत्काल पुलिस/ डायल 112 को सूचना दें। एसएसपी ने कहा कि पुलिस हर नागरिक की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है।

Read this also: सीएम के क्षेत्र में सपाइयो का अनोखा विरोध, कहीं कफन पहन ली तो कहीं कपड़े निकाल लिए