6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम के क्षेत्र में सपाइयो का अनोखा विरोध, कहीं कफन पहन ली तो कहीं कपड़े निकाल लिए

नागरिकता संशोधन कानून को काला कानून बता सपा का प्रदर्शन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 19 Dec 2019, 4:26 PM IST

सीएम के क्षेत्र में सपाइयो का अनोखा विरोध, कहीं कफन पहन ली तो कहीं कपड़े निकाल लिए

सीएम के क्षेत्र में सपाइयो का अनोखा विरोध, कहीं कफन पहन ली तो कहीं कपड़े निकाल लिए

गोरखपुर-बस्ती मंडल में नागरिकता संशोधन विधेयक सहित विभिन्न मुद्दों पर समाजवादी पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया। गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया समेत अन्य जिलों में बड़े नेताओं को जगह-जगह गिरफ्तार किया गया। कुशीनगर में एक जगह पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया। सपा के प्रदर्शन को देखते हुए जिलों में चप्पे चप्पे पर भारी मात्रा में पुलिस-पीएसी तैनात किया गया था। पूरे दिन सपा नेताओं को रोकने व गिरफ्तारी का सिलसिला जारी रहा।

Read this also: ओडीओपी महिलाओं-युवतियों के आर्थिक आजादी का स्वप्न कर सकता पूरा!

सपार्इ विरोध को सफल बनाने के लिए तरह तरह से नागरिकता संशोधन कानून की खिलाफत कर रहे थे। सपा नेता सनी यादव अपने समर्थकों केसाथ अर्धनग्न होकर विरोध जता रहे थे तो सपा नेता शब्बीर अहमद कफन पहन कर मुखालफत करते दिखे।
गोरखपुर में सपाई शहर के नगर निगम पार्क में धरना देने जुटे हुए हैं। यहां पहुंचने से सपाइयों को रोकने के लिए भारी मात्रा में फोर्स तैनात किया गया है। नागरिकता संशोधन एक्ट को काला कानून बताकर प्रदर्शन कर रहे सपाइयों की कई जगह पुलिस से कहासुनी भी हुई।

गोरखपुर में इन सपा नेताओं को किया गया गिरफ्तार

गोरखपुर में पूर्व मंत्री रामपाल निषाद, पूर्व विधायक मोहसिन खान, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय यादव, रजनीश यादव, अवधेश यादव, पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रबली यादव, प्रहलाद यादव, पूर्व नगर अध्यक्ष जियाउल इस्लाम, पूर्व पार्षद चंद्रभान प्रजापति, अशोक चैधरी, जफर अमीन डक्कू तथा राम नगीना साहनी सहित दर्जनों नेताओं-कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है।
कुशीनगर में धरना देने जा रहे पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी को उनके समर्थकों के साथ गिरफ्तार किया गया तो पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह को कलक्ट्रेट पहुंच धरना देने लगे। इनको यहां से गिरफ्तार किया गया। देवरिया में भी बड़े नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। महराजगंज में गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित धरनास्थल पर व सपा कार्यालय पर सुबह से ही पुलिस का पहरा रहा।

Read this also: महिला ने युवती को शादी के लिए घर लाया, बेटा करता रहा शारीरिक शोषण