6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेप का केस दर्ज होने के बाद एपीओ ने रोजगार सेवक से रचाई शादी

रोजगार सेवक युवती ने थाने में तहरीर देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया था
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 20 Dec 2019, 1:58 AM IST

rape-1-2-3.jpg

रेप,

महिला रोजगार सेवक से दुष्कर्म के आरोपी मनरेगा के कार्यक्रम अधिकारी ने पीड़िता से शादी कर ली है। गिरफ्तारी के डर से एपीओ ने मंदिर में शादी कर मामले को रफादफा कर दिया।
महराजगंज के निचलौल क्षेत्र की रहने वाली एक युवती विकास विभाग में रोजगार सेवक के पद पर कार्यरत है। उसके विभाग में कार्यरत एक एपीओ से उसकी नजदीकियां बढ़ी। धीरे धीरे यह संबंध बेहद अंतरंग हो गया। आरोप है कि एपीओ ने रोजगार सेवक युवती को शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करने लगा। लेकिन कुछ ही दिनों बाद से वह उससे दूरी बनाने लगा। इसी बीच एपीओ का तबादला जिला मुख्यालय पर हो गया।

Read this also: सपा के पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह समर्थकों संग भूख हड़ताल पर, अरेस्ट कर लाया गया

उधर, बीते दस दिसंबर को पीड़िता रोजगार सेवक ने एपीओ पर शादी का झांसा देने व दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।
केस दर्ज होने के बाद रोजगार सेवक युवती ने गिरफ्तारी का दबाव बना दिया। जेल जाने की नौबत आते ही एपीओ ने युवती के सामने शादी का प्रस्ताव रखा और एक मंदिर में पहुंचकर शादी कर ली।

Read this also: सरेराह युवती के कपड़े फाड़ अर्धनग्न किए जाने के मामले में केस दर्ज, दो गिरफ्तार