गोरखपुर

यूपी-बिहार बार्डर पर देसी शराब की दुकान के मुनीम की गोली मारकर हत्या

देवरिया के बनकटा क्षेत्र की घटना, पुलिस अभी भी खाली हाथ
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Nov 2019, 2:14 AM IST
Bulle: युवक गोली से बचकर भागा तो पकडकऱ धारदार हथियार से कर दी हत्या
Bulle: युवक गोली से बचकर भागा तो पकडकऱ धारदार हथियार से कर दी हत्या

यूपी में दुस्साहसी हो चुके बदमाशों ने देवरिया के एक देसी शराब की दुकान पर काम करने वाले मुनीम की गोली मारकर हत्या कर दी। यूपी-बिहार के बार्डर के पास हुए इस वारदात के बाद आसपास के क्षेत्रों में सनसनी दौड़ गई। पुलिस अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी है। हालंाकि, अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लग सकी है। पुलिस इस प्रकरण को पुरानी रंजिश से भी जोड़कर देख रही है।

देवरिया जनपद में यूपी-बिहार बार्डर के पास ताली मठिया में देसी शराब की दुकान है। इस दुकान का ठेका रामप्रवेश राय के नाम पर है। यहां पर गोरखपुर के परसा गांव के राजेश यादव बतौर मुनीम कार्यरत हैं। मंगलवार की रात में करीब 11 बजे ठेके पर करीब पांच-छह की संख्या में लोग पहुंचे। किसी बात को लेकर वे लोग मुनीम राजेश से भिड़ गए। नोकझोंक के बाद इन लोगों ने राजेश के सीने में गोली मार दी। गोली लगने के बाद राजेश वहीं गिरकर तड़पने लगे। लोग गोली की आवाज सुनकर दौड़े आए तबतक बाइक पर सवार होकर बदमाश बार्डर उस पार फरार हो गए। गांववालों की सहायता से राजेश को अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन तबतक उनकी जान जा चुकी थी।
वारदात की जानकारी होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का मानना है कि इस हत्याकांड में बिहार के भी बदमाश शामिल रहे हैं। पुलिस पड़ोसी प्रांत से जुड़े जिलों में भी शक के आधार पर कुछ जगहों पर दबिश दी है। हालांकि, पुलिस को कुछ खास हासिल नहीं हो सका है।

Published on: