कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली तेरह वर्षीय किशोरी को बीते साल दो अक्तूबर को कुछ लोग जबरिया अपहृत कर ले गए थे। परिजन के मुताबिक सात आठ की संख्या में घर पर धावा बोलकर लोग किशोरी को चार पहिया से अगवा कर लिए थे। काफी दौड़भाग के बाद पुलिस ने इस बाबत रिपोर्ट तो दर्ज किया लेकिन आरोपियों पर कार्रवाई से बचती रही। करीब एक साल बाद किशोरी के बारे में परिजन को पता चल सका। एक रिश्तेदार ने फोन कर बताया कि किशोरी मिल गई है।