गोरखपुर

सीएम का किडनी मरीजों को दीवाली गिफ्ट, हर जिले में अब होगा…

गोरखपुर में सीएम ने किया डायलसिस सेंटर का उद्घाटन

2 min read
सीएम का किडनी मरीजों को दीवाली गिफ्ट, हर जिले में अब होगा...

गोरखपुर को दीवाली के पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक और तोहफा दिया है। गुरुवार को मुख्यमंत्री ने करीब डेढ़ करोड़ की लागत से जिला अस्पताल में बने दस यूनिट वाले डायलसिस सेंटर का उद्घाटन किया। डायलसिस सेंटर पर अब हर रोज साठ मरीजों का इलाज हो सकेगा। इसके लिए कोई शुल्क नहीं लगेगा। डायलसिस सेंटर का निर्माण हेरीटेज हास्पिटल लिमिटेड वाराणसी ने कराया है।

उद्घाटन के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने अस्पताल के मरीजों से मुलाकात कर उनका हाल जानने के साथ चिकित्सीय सुविधा के संबंध में फीडबैक भी लिया।
सीएम योगी ने ऐलान किया कि प्रदेश के सभी जिला चिकित्सालय में सरकार डायलसिस केन्द्र की स्थापना करेगी। उन्होंने कहा कि किडनी रोगियों की संख्या में निरन्तर वृद्धि हो रही है इसलिए निशुल्क डायलसिस की व्यवस्था से रोगियों को अत्यन्त सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने बताया कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आयुष्मान भारत कार्यक्रम की शुरूआत स्वास्थ्य के क्षेत्र में आजादी के बाद अत्यन्त महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में जनता कल्याण हेतु एक महान उपलब्धि है।

ये भी पढ़ें

मिशन 2019: चार दिनों में तेरह बैठकों से चुनावी हुंकार भरेगी भाजपा, यह है रणनीति

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में एक करोड़ 18 लाख परिवारों को इस योजना से 5 लाख का बीमा प्रदान करके बेहतर चिकित्सकीय सुविधा दिलाये जाने के लिए सम्मिलित करना है। पूरे प्रदेश में अभी सर्वे का कार्य जारी है और प्रयास किया जा रहा है कि अधिक से अधिक से लोगों को लाभ दिलाया जा सके। आयुष्मान भारत योजना के तहत देश के 50 करोड़ गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों को योजना का लाभ दिलाकर बेहतर चिकित्सकीय सुविधा का लाभ प्रदान किया जा रहा है।
इस अवसर पर विधायक डाॅ. राधामोहन दास अग्रवाल, विपिन सिंह, फतेह बहादुर सिंह, संत प्रसाद, महापौर सीताराम जायसवाल, जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें

जानिए योगी आदित्यनाथ ने क्यों कहा जीवन पलायन के लिए नहीं…
Published on:
01 Nov 2018 03:05 pm
Also Read
View All
SSC GD परीक्षा में अव्यवस्था देख भड़के छात्र: जमकर हुआ बवाल, दोबारा परीक्षा कराने के आश्वासन के बाद शांत हुआ मामला

गोरखपुर में नदी में तैरते बोरे को खोलते ही मचा हड़कंप; अंदर मिला शव देखकर पुलिस के हाथ-पांव फूले

मामा-भांजा चोर गैंग का पर्दाफाश: सरकारी स्कूलों को बनाते थे निशाना, 5 खरीददारों समेत 9 शातिर गिरफ्तार

गोरखपुर में 25 केंद्रों पर UPSC प्रीलिम्स परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न: 11 हजार से अधिक अभ्यर्थी हुए शामिल, चौकन्ने रहे प्रशासनिक अधिकारी

गोरखपुर में सौतेली बेटी को ही लेकर भाग गया पिता, लिव इन में रहने वाली महिला ने पुलिस से लगाई गुहार