
लोकसभा चुनाव से पहले तीसरा मोर्चा तैयार, एक साथ आये कई दल, बीजेपी की बढ़ी टेंशन!
दीवाली की तैयारियों के बीच बीजेपी लोकसभा चुनावों के लिए ताबड़तोड़ बैठकें करने जा रही है। प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र के संचालन समितियों की समीक्षा के लिए दीवाली के पहले संगठन और सरकार को लगा दिया गया है। कल गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र की लोकसभा संचालन समिति की बैठक में काबीना मंत्री धर्मपाल सिंह व पद्मसेन चैधरी की देखरेख में कराई जाएगी।
भाजपा के मीडिया विभाग के क्षेत्रीय सह प्रभारी राहुल तिवारी ने क्षेत्रीय अध्यक्ष डाॅ.धर्मेंद्र सिंह के हवाले से बताया कि गोरखपुर के सभी तेरह लोकसभा क्षेत्रों के लोकसभा संचालन समितियों की बैठक चार दिनों में संपन्न कराया जाना है। इसके लिए हर लोकसभा क्षेत्र में प्रदेश सरकार के एक मंत्री और प्रदेश संगठन के एक पदाधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि 2 नवंबर को देवरिया लोकसभा क्षेत्र की बैठक में प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह व प्रदेश सरकार की मंत्री अनुपमा जायसवाल, गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र की बैठक में प्रदेश सरकार के मंत्री धर्मपाल सिंह व पदमसेन चैधरी उपस्थित रहेंगे। जबकि घोषी लोकसभा क्षेत्र की बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष डाॅ. धर्मेन्द्र सिंह व प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर रहेंगे।
उन्होंने बताया कि 3 नवंबर को सलेमपुर (सु) लोकसभा क्षेत्र की बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष डाॅ. धर्मेन्द्र सिंह व प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर, महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र की बैठक में प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह व प्रदेश सरकार के मंत्री रमापति शास्त्री, कुशीनगर लोकसभा क्षेत्र की बैठक में प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह व प्रदेश सरकार की मंत्री अनुपमा जायसवाल, बांसगाव(सु) लोकसभा क्षेत्र की बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र शुक्ला व प्रदेश सरकार के मंत्री जयप्रकाश निषाद, लालगंज (सु) लोकसभा क्षेत्र की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री रत्नाकर व प्रदेश सरकार के मंत्री गिरीश यादव व आजमगढ लोकसभा क्षेत्र की बैठक में शिवनाथ यादव व प्रदेश सरकार के मंत्री उपेन्द्र तिवारी उपस्थित रहेंगे। जबकि 4 नवंबर को डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र की बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल व दयाशंकर सिंह, बस्ती लोकसभा क्षेत्र की बैठक में प्रदेश मंत्री त्रयंबक त्रिपाठी व प्रदेश सरकार के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या व संतकबीरनगर लोकसभा क्षेत्र की बैठक में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या व प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र शुक्ला उपस्थित रहेंगे।
बैठक में ये रहेंगे मौजूद
लोकसभा संचालन समिति की बैठक में लोकसभा व विधानसभा संचालन समिति के सदस्य, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, संबंधित सांसद, विधायक, जिला/प्रदेश/क्षेत्र के पदाधिकारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, जिला अभियान प्रमुख, मोर्चा के जिलाध्यक्ष, प्रकोष्ठ/विभाग/प्रकल्प के प्रदेश संयोजक व सह संयोजक मौजूद रहेंगे।
Updated on:
1 Nov 2018, 2:46 PM IST
Published on:
1 Nov 2018, 2:46 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.