10 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोरखपुर
सीएम योगी ने दी इस क्षेत्र को आईटीआई की सौगात, इतने युवा हर साल बन सकेंगे रोजगार को दक्ष
Play video

सीएम योगी ने दी इस क्षेत्र को आईटीआई की सौगात, इतने युवा हर साल बन सकेंगे रोजगार को दक्ष

आईटीआई काॅलेज की सौगात

Google source verification

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गोरखपुर को एक आईटीआई की सौगात दी। गोरखपुर के जंगल कौड़िया के काजीपुर गांव में 6 करोड़ 27 लाख 51 हजार की लागत से बनने वाले आईटीआई काॅलेज का शिलान्यास एवं भूमि पूजन मुख्यमंत्री ने किया।
भूमिपूजन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यहां पर आईटीआई काॅलेज का निर्माण इस क्षेत्र के युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण को ध्यान में रखकर कराया जा रहा है जिससे कि इस क्षेत्र के युवा कौशल विकास में दक्ष हांेगे, और उन्हें देश/विदेश में आजीविका के कमाने में मदद मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस आईटीआई में फीटर के 42, कार एसी मैकेनिक के 42, इलेक्ट्रीशियन के 42, टर्नर के 38, इलेक्ट्रीक मैकेनिक के 42, मोटर मैकेनिक के 42, प्लम्बर के 42, फैशन टेक्नोलाजी के 42 सीटों को स्वीकृति दी गई है। उन्होंने कहा कि आईटीआई के माध्यम से इस क्षेत्र में एक ऐसा बड़ा केन्द्र दिया जा रहा हैं जो क्षेत्र के हर नौजवान जो परीक्षा पास करने बाद तत्काल रोजगार चाहता है उसके अनुरूप आईटीआई में उसका प्रवेश होगा और टेªनिंग के दौरान प्रयास होगा कि उसे उद्योग से जोड़कर कहीं न कहीं रोजगार मिल जाये। इस लिए आज के आवश्यकता के अनुरूप उस प्रकार का पाठ्यक्रम यहां पर लागू किया जायेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आईटीआई पूर्व ब्लाक प्रमुख स्व.रामपति यादव को समर्पित है। सबसे अधिक समय तक स्व. रामपति ब्लाॅक प्रमुख के रूप में कार्य कर चुके है और क्षेत्र के विकास के लिए अहम योगदान दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार विकास के कार्य कर रही है विकास कार्यों को समयबद्ध एवं युद्धस्तर पर कराया जा रहा है।
विधायक कैम्पियरगंज फतेह बहादुर सिंह ने सभी का स्वागत किया।
इस अवसर पर विधायक महेन्द्र पाल सिंह, विपिन सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र दत्त शुक्ल, ब्लाॅक प्रमुख बृजेश यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख गोरख यादव एवं बलवीर यादव आदि मौजूद रहे।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश