गोरखपुर

‘हाथ में हॉकी स्टिक लिए मैदान में उतरे CM योगी’, 936 करोड़ की सौगात देने के बाद CM का दिखा अलग अंदाज

CM Yogi Playing Hockey: CM योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर स्पोर्ट्स कॉलेज में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के बाद CM योगी का अलग ही अंदाज दिखा...जब वह हाथ में स्टिक लेकर हॉकी खेलते नजर आए। पढ़िए पूरी खबर...

2 min read
Jun 14, 2026
CM Yogi Adityanath, Gorakhpur Sports College, CM Yogi playing hockey, UP News
CM योगी ने हॉकी खेलकर बढ़ाया युवा खिलाड़ियों का उत्साह (फोटो- CM योगी आदित्यनाथ/YT)

CM Yogi Adityanath:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार शाम गोरखपुर के वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंचे। यहां उन्होंने ना सिर्फ करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी बल्कि मैदान में उतरकर उनका एक बिल्कुल अलग और ऊर्जावान अंदाज भी देखने को मिला। सीएम योगी ने मंच पर जाने से पहले खिलाड़ियों के बीच पहुंचकर हाथ में हॉकी स्टिक थाम ली और मैदान में हाथ आजमाया।

मैदान में दिखा CM योगी का अनोखा अंदाज

स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने युवा खिलाड़ियों के साथ कुछ समय बिताया। इसके बाद उन्होंने हॉकी स्टिक ली और पूरे उत्साह के साथ गेंद को दो बार गोल पोस्ट की तरफ मारा। इस मजेदार पल के दौरान वहां मौजूद सांसद रवि किशन गेंद को वापस लाने के लिए मैदान में दौड़ते हुए नजर आए। CM को हॉकी खेलता देख वहां मौजूद युवा खिलाड़ियों और अधिकारियों में उत्साह भर गया। खेल के बाद मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों के साथ एक ग्रुप फोटो भी खिंचवाई। सोशल मीडिया पर उनके इस खेल प्रेम का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें लोग उनके इस अनोखे अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

गोरखपुर को दी करीब 936 करोड़ की सौगात

स्पोर्ट्स कॉलेज परिसर में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आम जनमानस और खेल प्रेमी शामिल हुए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान गोरखपुर को 136 करोड़ 64 लाख रुपये की लागत वाली 38 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण की सौगात दी। इसके साथ ही उन्होंने 799 करोड़ 44 लाख रुपये की लागत वाली 188 नई परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। इन परियोजनाओं के जरिए मुख्य रूप से गोरखपुर शहर इसके ग्रामीण इलाकों और पिपराइच विधानसभा क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को काफी मजबूती मिलेगी और विकास को नई रफ्तार मिलेगी।

युवा खिलाड़ियों को दिया बड़ा संदेश

CM योगी का खुद मैदान में उतरना राज्य के युवा खिलाड़ियों के लिए एक प्रेरणादायक संदेश है। इससे यह साफ झलकता है कि यूपी सरकार खेलों को लेकर गंभीर है। सीएम योगी कई बार सार्वजनिक मंचों से कह चुके हैं कि राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना और खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं देना उनकी सरकार की प्राथमिकता है। बता दें इन अहम विकास परियोजनाओं में शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, पर्यटन, शहरी विकास, पेयजल और कानून व्यवस्था से जुड़ी कई बड़ी योजनाएं शामिल हैं।