गोरखपुर

गोरखनाथ मंदिर और सीएम आवास की सुरक्षा होगी और सख्त, 206 अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात करने की तैयारी

CM Yogi News: गोरखनाथ मंदिर और सीएम आवास की सुरक्षा में 207 पुलिसकर्मियों के पद पहले से स्वीकृत हैं, अब सुरक्षा और सख्त होने के बाद 413 सुरक्षाकर्मी तक पहुंचेगी स्वीकृत पदों की संख्या।
2 min read
• •
Updated: 28 Oct 2026, 2:42 PM IST
Up news, cm yogi
Cm योगी आदित्यनाथ (सोर्स: सोशल मीडिया)

Security Increase In Gorakhnath Mandir: गोरखनाथ मंदिर और मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत करने की तैयारी है। दोनों महत्वपूर्ण स्थलों की सुरक्षा के लिए 206 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती का प्रस्ताव तैयार किया गया है। पहले से स्वीकृत 207 पदों के अतिरिक्त इन पदों को मंजूरी मिलने के बाद कुल स्वीकृत पदों की संख्या 413 हो जाएगी। प्रस्ताव पर सहमति जताते हुए डीआईजी गोरखपुर रेंज एस. चनप्पा ने इसे एडीजी गोरखपुर जोन के माध्यम से स्वीकृति के लिए पुलिस मुख्यालय भेज दिया है।

SSP ने भेजी थी DIG को रिपोर्ट

गोरखनाथ मंदिर और मुख्यमंत्री आवास की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के बाद अतिरिक्त पुलिस बल की जरूरत महसूस की गई। इसके लिए जनपद स्तर पर तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। इसमें एसपी मंदिर सुरक्षा, एसपी क्राइम और एसपी सिटी शामिल हैं। कमेटी की समीक्षा के आधार पर एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने अतिरिक्त पदों का प्रस्ताव तैयार कराकर डीआईजी को भेजा था।

इन पदों पर होगी अतिरिक्त तैनाती

प्रस्ताव में विभिन्न श्रेणियों के कुल 206 पुलिसकर्मियों के पद शामिल हैं। इनमें 24 उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस, चार महिला उपनिरीक्षक, 83 मुख्य आरक्षी, 21 महिला मुख्य आरक्षी, 53 आरक्षी नागरिक पुलिस और 21 महिला आरक्षी के पद शामिल हैं। पुलिस मुख्यालय से मंजूरी मिलने के बाद इन पदों पर तैनाती की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

पहले से स्वीकृत हैं 207 पद

गोरखनाथ मंदिर और मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा के लिए पहले से विभिन्न श्रेणियों के 207 पद स्वीकृत हैं। इनमें एक एएसपी, एक सीओ, चार निरीक्षक, 27 उपनिरीक्षक, 76 पुरुष आरक्षी, 21 महिला आरक्षी और 37 मुख्य आरक्षी सहित रेडियो शाखा, अभिसूचना, चालक, लिपिकीय संवर्ग और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी शामिल हैं।

अतिरिक्त पदों की मंजूरी मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था में पुलिसकर्मियों की उपलब्धता बढ़ेगी। इससे दोनों संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा प्रबंधन को और मजबूत करने में मदद मिलेगी। फिलहाल प्रस्ताव पुलिस मुख्यालय की स्वीकृति के लिए भेजा गया है। मंजूरी मिलने के बाद ही अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी।

बता दें कि 2 अप्रैल 2022 की है, जब गोरखनाथ मंदिर पर एक अंजान शख्स बांका लेकर पहुंच गया और उसने मंदिर की सुरक्षा में तैनात पीएसपी के जवानों पर हमला कर दिया। जवानों से उसे मौके पर ही दबोच लिया। हालांकि, आरोपी के हमले में दो जवान भी घायल हो गए थे। हमलावर की की शिनाख्त जिहादी अहमद मुर्तजा अब्बासी के रूप में हुई, जो आंतकी गतिविधियों में शामिल था। 

Updated on:
28 Oct 2026, 2:42 PM IST
Published on: