गोरखपुर

नवरात्र, रामनवमी और ईद को लेकर सीएम योगी सख्त, सुरक्षा व साफ-सफाई पर विशेष जोर

वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि त्योहार आपसी सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक होते हैं, इसलिए सभी विभाग मिलकर यह सुनिश्चित करें कि प्रदेश में शांति और सद्भाव बना रहे। उन्होंने अधिकारियों से अपील की कि वे जनता के साथ संवाद बनाए रखें और किसी भी समस्या का त्वरित समाधान करें।

2 min read
Mar 18, 2026
फ़ोटो सोर्स: पत्रिका, सीएम की VC

प्रदेश में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ा रुख अपनाया है। लखनऊ स्थित पांच कालीदास मार्ग से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उन्होंने प्रदेश के सभी मंडलों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान गोरखपुर मंडलायुक्त सभागार में भी वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे, जहां से उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें

यूपी में एक लाख के इनामी गोतस्कर का एनकाउंटर; गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला इलाका, दो जांबाज सिपाही भी घायल

आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

मुख्यमंत्री ने कहा कि 19 मार्च से शारदीय नवरात्र का शुभारंभ हो रहा है, ईद-उल-फितर जिसके बाद चैत रामनवमी जैसे महत्वपूर्ण त्योहार हैं। ऐसे में सभी धार्मिक स्थलों—मंदिरों और मस्जिदों—पर साफ-सफाई, सुरक्षा और व्यवस्थाएं पूरी तरह चाक-चौबंद रहनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी भी धर्म या आस्था के साथ खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

वीडियो कांफ्रेंसिंग में इन अधिकारियों की रही उपस्थिति

गोरखपुर मंडलायुक्त सभागार में आयोजित इस वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान एडीजी जोन मुथा अशोक जैन, मंडलायुक्त अनिल ढींगरा, डीआईजी रेंज एस. चनप्पा, जिलाधिकारी दीपक मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ, नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल, अपर आयुक्त प्रशासन जय प्रकाश, एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट उत्कर्ष श्रीवास्तव, उप निदेशक पंचायती राज हिमांशु ठाकुर, जिला पूर्ति अधिकारी रामेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

नवरात्र और ईद को लेकर सुरक्षा के हों पर्याप्त इंतजाम

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि सभी जिलों में धार्मिक स्थलों के आसपास विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया जाए। मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए व्यवस्थाएं सुदृढ़ की जाएं, वहीं मस्जिदों में भी नमाज के दौरान सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाएं। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन यह सुनिश्चित करे कि कहीं भी अव्यवस्था, गंदगी या सुरक्षा में चूक न हो।

अफवाहों को समय रहते रोका जाए, सोशल मीडिया की हो कड़ी निगरानी

उन्होंने पुलिस विभाग को निर्देशित किया कि संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर वहां अतिरिक्त फोर्स तैनात की जाए। साथ ही, लगातार गश्त और निगरानी बढ़ाई जाए, ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह या असामाजिक तत्वों की गतिविधियों को समय रहते रोका जा सके। सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए, ताकि भ्रामक या भड़काऊ सामग्री को तुरंत हटाया जा सके।

लॉ एंड ऑर्डर में लापरवाही पर सख्त कारवाई

मुख्यमंत्री ने कहा कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी अपने-अपने दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ निर्वहन करें। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग भी रहे अलर्ट, इमरजेंसी 24×7 कार्य करे

उन्होंने नगर निकायों को निर्देश दिया कि पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, सफाई और कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था बेहतर की जाए। विशेष रूप से प्रमुख मंदिरों और मस्जिदों के आसपास साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाए, ताकि श्रद्धालुओं और नमाजियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए। अस्पतालों में आवश्यक दवाएं, डॉक्टरों की उपलब्धता और इमरजेंसी सेवाएं पूरी तरह सक्रिय रखी जाएं, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटा जा सके।

ये भी पढ़ें

ट्रेन में छेड़खानी ने खोला धर्मांतरण का काला राज: समीर निकला सलामत, छांगुर बाबा गैंग से जुड़ा कनेक्शन!

Published on:
18 Mar 2026 11:00 pm
Also Read
View All
गोरखपुर में सड़कों पर दौड़ रहे हैं खूनी डंपर, नवदंपति को रौंदा…शादी के एक माह बाद ही खत्म हो गया परिवार

सीडीओ शाश्वत त्रिपुरारी की सख्ती—रैंकिंग न सुधरी तो वेतन बाधित करने की चेतावनी

बीजेपी नेता हत्याकांड में बड़ी गिरफ्तारी, भतीजे से हुए विवाद का बदला चाचा से लिया…मुख्य आरोपी राज और विपिन गिरफ्तार

मृत बीजेपी नेता के घर पहुंचे सांसद राधामोहन, हत्यारोपियों को बचाने वालों को दिए खुली चुनौती…बोले चिराग तले अंधेरा

गोरखपुर पहुंचे DG फायर, बोले…गांव-गांव बनाए जाएंगे ‘अग्निमित्र’, गाड़ियां का मूवमेंट टाइम एक मिनट के अंदर रखने का लक्ष्य

अगली खबर