गोरखपुर

गोरखपुर में बदमाशों ने ग्राम प्रधान नागेंद्र यादव को मारी गोली

गोला ब्लाक से कम निपटाकर जा रहे थे घर, रास्ते में बाइक रोक बदमाशों ने मारी गोली
2 min read
• •
Updated: 12 Oct 2017, 9:50 PM IST
Village head Nagendra Yadav
Crooks shot Village head Nagendra Yadav in Gorakhpur

गोरखपुर. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनपद में पुलिस का इकबाल नहीं दिख रहा। असलहाधारी बदमाशों ने गुरुवार को सरेशाम एक प्रधान को गोली मार दी। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी इजाल चल रहा है। वे ब्लाक मुख्यालय गोला से जरूरी काम निपटाकर घर लौट रहे थे। पुलिस फिलहाल जांच में लगी है। वहीं, घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गगहा थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव के निवासी और ग्राम प्रधान नागेन्द्र यादव गुरुवार को गोला ब्लाक मुख्यालय आये थे। वे कुछ जरूरी काम निपटाने के बाद शाम के तकरीबन छह बजे घर लौट रहे थे। अभी वे गाजे गड़हां से कुछ आगे पुल के नजदीक ही पहुंचे थे कि दो हेलमेटधारी बदमाश आये और उन्हें हाथ देकर रोका। प्रधान ने किसी परिचित के होने की उम्मीद में अपनी बाइक रोक दी। उनके बाइक रोकते ही पीछे बैठे एक बदमाश ने प्रधान नागेंद्र पर फायर झोंक दिया। गोली उनकी छाती में दाईं ओर लगी है। गोली मार अपराधी फरार हो गए।

इसके बाद उनको किसी तरह गोला सामुदायिक केंद्र पहुंचाया गया। सामुदायिक केंद्र पर पहुंचने पर पता चला कि कोई जिम्मेदार डॉक्टर इस समय मौजूद नहीं है। किसी तरह से आयुष चिकित्सक को बुलाकर उन्हें प्राथमिक उपचार दिलाया गया। इसके बाद चिकित्सकों की सलाह पर ग्राम प्रधान को जिला अस्पताल के लिए रवाना किया गया। इस मामले में एसओ ने बताया कि वे एक हत्याकांड में गिरफ्तार दो अपराधियों को लेकर जिला मुख्यालय पर हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

by Dheerendra V Gopal

Published on: