23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Prayagraj / प्रेमिका से मिलने पहुंचे किशोर की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या

प्रेमिका से मिलने पहुंचे किशोर की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या

नैनी थाना क्षेत्र की घटना, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Varanasi Uttar Pradesh

•

Updated: 12 Oct 2017, 5:37 PM IST

Murder

प्रेमिका से मिलने पहुंचे किशोर की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या

इलाहाबाद. जिला मुख्यालय से करीब 15 किमी दूर स्थित नैनी थाना क्षेत्र में आधा दर्जन लोगांे ने एक युवक की पीट पीट की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को एक कमरे में छिपा दिया। मिली जानकारी के अनुसार युवक बीती रात में अपनी प्रेमिका से मिलने आया था। इस दौरान उसकी हत्या कर दी गई। वहीं मामले की जानकारी होते ही मुहल्ले में सनसनी फैल गई। मौके पर कई थानों की फार्स के साथ पुलिस अधिकारी मौजूद है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें- इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा, तलवार दंपति ने आरूषि को नहीं मारा

प्राप्त जानकारी के मुताबिक नैनी थाना क्षेत्र के काजीपुर मुहल्ला निवासी 17 वर्षीय जीतू पटेल का घर से करीब दो किमी दूर स्थित चकदाउद नगर निवासी एक किशोरी से पिछले कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। किशोरी और किशोर दोनों एक ही काॅलेज में पढ़ते थे। पढ़ाई के दौरान ही दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हुआ। इस बात की चर्चा मुहल्ले में फैली तो किशोरी के परिजनों ने जीतू के घर जा कर शिकायत भी की लेकिन जीतू अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। मना करने के बावजूद वह अपनी प्रेमिका से लगातार मिलता रहा। जब बात और बढ़ी तो किशोरी के पिता ने नैनी थाने में भी शिकायत की। बावजूद इसके पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।

यह भी पढ़ें- तलवार दंपति हाईकोर्ट से बरी, सीबीआई जांच में मिली खामियां...

पुलिस की लापरवाही के चलते जीतू के हौंसले और भी बुलंद हो गए और वह उसके घर के आसपास भी चक्कर लगाने लगा। किशोरी के परिजनों को यह बिल्कुल रास नहीं आया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात जीतू अपनी प्रेमिका के घर पहुंचा। उस समय गली में सन्नाटा पसरा था। घर के बाहर उसने पहले अपनी प्रेमिका को धीरे-धीरे आवाज दी। लेकिन प्रेमिका नहीं आई तो वह चिल्लाने लगा। उसकी आवाज सुन मुहल्ले के लोग भी जाग गए। इसी दौरान करीब आधा दर्जन लोगों ने उसे घेर कर लाठी, डंडे पीट-पीट कर हत्या कर दी। हत्या के बाद उसके शव को मुहल्ले के ही एक कमरे में छुपा दिया। वहीं हत्या की खबर मिलते ही उसके घर वाले प्रेमिका के घर जा धमके। इस दौरान उन्होंने जमकर हंगामा किया। वहीं मामले की जानकारी जैसे ही पुलिस को हुई। बड़ी संख्या में फोर्स के साथ आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तनाव को देखते हुए प्रमिका के घर व आसपास पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। वहीं हत्यारें अब भी पुलिस की गिरफ्त से फरार हैं।

by Arun Ranjan