परिजनों ने बताया कि देर रात में बेटी से बात हुई थी । घर पहुंचे तो फांसी पर बेटी की लाश मिली। मृतका मंजू के पिता, जो बीएसएफ में सैनिक हैं और इस समय जम्मू कश्मीर में तैनात हैं। उन्होंने बताया कि बेटी की प्रताड़ना की शिकायत पर वो छुट्टी लेकर घर आए थे। मृतका ने मंगलवार रात में भी मायके फोन करके बताया था कि उसे मारा-पीटा जा रहा है। इस पर हमने सुबह पहुंचने का वादा किया था। लेकिन हमारे घर से निकलने से पहले ही बेटी के पति ने फोन पर जो सूचना दी, कि कमरे से कोई आवाज नहीं आ रही है और कमरा अंदर से बंद है। तब हम सभी यहां पहुंचे। उन्होंने बताया कि पति नागेंद्र उसे पैसे के लिए परेशान किया करता था। इसीलिए वह हर महीने बेटी को 10 हजार रुपए देते थे। फिर भी उसे मार दिया गया।एडिश्नल एस पी बसंत लाल के अनुसार मंजू देवी ने अपने दो बच्चों के साथ फांसी लगा ली है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मृतका के पिता की तहरीर पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।